सहारनपुर. सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर हैं। यहां सीएम की पुलिस लाइन सभागार में नेताओं के साथ मीटिंग शुरू हो गई है। मीटिंग के बाद सीएम प्रधानमंत्री आवास योजना और फ्री बिजली कनेक्शन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे। इसके बाद लॉ एंड ऑर्डर का भी रिव्यू करेंगे। यहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
ये है सीएम योगी का पूरा प्रोग्राम…
– योगी जनमंच सभागार पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना और फ्री बिजली कनेक्शन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में सहारनपुर मंडल के विकास के कामों और लॉ एंड ऑर्डर का रिव्यू करेंगे।
– 2 बजे से ढाई बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है। करीब 3 बजे सीएम सरसावा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
एसएसपी ने दिया ये निर्देश
– एसएसपी बब्लू कुमार ने सभी थाना इंचार्ज को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में हर डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिसफोर्स अप्वाइंट कर डायवर्जन को कड़ाई से लागू करें।
सरकारी ऑफिसों की व्यवस्थाएं की जा रही चाक-चौबंद
– सीएम योगी के दौरे को देखते हुए सरकारी ऑफिसों में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। कलेक्ट्रेट कैम्पस में पुरानी सड़क को उखाड़कर नई सड़क का निर्माण किया गया है। इसी तरह दूसरे डिपार्टमेंट्स में भी दिन-रात काम हुआ है। सड़को को गड्ढामुक्त किया गया है। ऑफिसों में साफ-सफाई और रंग-पुताई का काम तेजी से हुआ है।