अमेरिका ने पाक पर किया करारा हमला, मांगा आतंकी गतिविधियों में शामिल न होने का सबूत


कमांडर के रूप में यह उनका तीसरा पाकिस्तानी दौरा था। यात्रा के दौरान उन्होंने पाक प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी से मुलाकात की। मीटिंग में रक्षा मंत्री खुर्रम दलगीर, संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी ऑफ जनरल जनरल जनरल जुबैर हयात और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल कमर जावेद बाजाव भी मौजूद थे।
रूस के सैनिकों ने आतंकियों के काट दिए सिर, पुतिन बोले- हम आतंकियों के साथ ऐसा ही करते है
यूएस एंबेसी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि पाकिस्तानी नेताओंं और पार्टियोंं को यह सुनिश्चित करना होगा कि पाकिस्तानी भूमि का प्रयोग पड़ोसी देशों में आतंकी गतिविधियां फैलाने के लिए तो नहीं किया जा रहा! जनरल वोटल ने क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर सामजस्य स्थापित होना चाहिए।
यूएस एंबेसी ने अपने स्टेटमेंट में यह भी कहा कि अमेरिकी जनरल के पाकिस्तानी दौरे से काउंटर टेररिज्म को समझने में मदद मिलेगी। वहीं पाकिस्तान के पीएम अब्बासी ने जनरल वोटल के साथ काम करने की नीति पर सहमति व्यक्त की। अब्बासी ने जनरल वोटल से कश्मीर मामले पर भी चर्चा की।





