ये है Best कॉल रिकॉर्डिंग App, किसी का भी कॉल कर सकते हैं रिकॉर्ड

कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर अब गिने-चुने स्मार्टफोन में ही मिलता है। आपके फोन में कॉल रिकॉर्डिंग नहीं है फिर भी आप कॉल को रिकॉड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में बस एक ऐप इंस्टॉल करनी होगी। यह फ्री ऐप है जिसे गूगल प्ले स्टोर से इन्स्टॉल किया जा सकता है। इसके अनोखे फीचर्स के कारण इसको रिकॉर्डिंग की बेस्ट ऐप कह सकते हैं।

आइए जानते हैं ऐप के बारे में
इस ऐप का नाम Call Recorder ACR है। इसे यूजर्स ने काफी हेल्पफुल ऐप बताया है। ऐप को इंस्टॉल करके ओपन करें। यहां enable का ऑप्शन दिखाई देगा उसे ऑन कर दें।
नोट- ये ऐप मोटोरोला के फोन में काम नहीं करेगी।
रिकॉर्डिंग हो जाएगी शुरू
अब आपके फोन में कॉल रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएंगी। इस ऐप में आपक ऑटो डिलीट का भी ऑप्शन मिलता है। जिससे आप अपनी फोन कॉल रिकॉर्ड पुराने होने पर डिलीट कर सकते हैं इससे आपके फोन की मैमोरी भी खर्च नहीं होगी।
रिकॉर्डिंग को पासवर्ड से कर सकते हैं लॉक
यदि आप चाहें तो अपने फोन में रिकॉर्ड की गई इन कॉल्स को प्रोटेक्ट करने के लिए पासवर्ड का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए इस ऐप में पासवर्ड प्रोटेक्शन ऑफ रिकॉर्डिंग का ऑप्शन दिया गया है। जिससे कोई और इन रिकॉर्डिंग्स को नहीं सुन पाएगा।





