99 में मिलेगा Apple Music सब्सक्रिप्शन, Spotify को मिली कड़ी टक्कर

 भारत में iPhone XR की कीमत कम करने के बाद Apple ने अपने Apple Music सब्सक्रिप्शन की कीमत में भी कटौती कर दी है। जो सब्सक्रिप्शन 120 रुपये प्रति महीने के लिए उपलब्ध कराया जाता था उसे अब 99 रुपये में दिया जा रहा है। इस कटौती के बाद यह अपने प्रतिद्वंदी Spotify से सस्ता सब्सक्रिप्शन दे रहा है। आपको बता दें कि Spotify एक महीने का सब्सक्रिप्शन 119 रुपये प्रति महीने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, Apple Music ने अपने फैमिली और स्टूडेंट सब्सक्रिप्शन कीमत को भी कम कर दिया है।

Apple Music की सब्सक्रिप्शन डिटेल्स:

Apple Music का फैमिली सब्सक्रिप्शन 6 लोगों इस्तेमाल कर पाएंगे। इसकी कीमत पहले 190 रुपये प्रति महीने थी जिसे अब 149 रुपये में लिया जा सकेगा। वहीं, स्टूडेंट प्लान की कीमत 60 रुपये प्रति महीना थी जिसे अब 49 रुपये में लिया जा सकेगा। वहीं, प्रति व्यक्ति के लिए वार्षिक प्लान 999 रुपये का है। इसके अलावा इंडीविजुअल प्लान 99 रुपये प्रति महीने की दर से दिया जाएगा। कंपनी यूजर्स को तीन महीने का फ्री ट्रायल भी उपलब्ध करा रही है। इसे iTunes, iOS और Android पर उपलब्ध कराया जाता है।

जानें Spotify के बारे में:

Spotify भारत में हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं में म्यूजिक उपलब्ध कराएगा। भारत में इसका एड-सपोर्टेड फ्री सब्सक्रिप्शन और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पेश किया गया है। इसका ट्रायल पैक 30 दिन का है जिसके लिए यूजर्स को 119 रुपये देने होंगे। इसमें म्यूजिक का फुल एक्सेस दिया जाएगा। साथ ही ऐप के प्रीमियम फीचर्स का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यूजर्स प्रीमियम में प्रीपेड साइनअप भी कर सकते हैं। अगर यूजर को 1 दिन का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन चाहिए तो उन्हें 13 रुपये देने होंगे। 7 दिन के पैक के लिए 39 रुपये और मासिक पैक के लिए 129 रुपये देने होंगे। वहीं, अगर यूजर्स को 3 महीने का पैक चाहिए तो उन्हें 389 रुपये देने होंगे। 6 महीने के लिए 719 रुपये और 1 साल के लिए 1,189 रुपये देने होंगे।

Back to top button