9,020mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च

iQOO Z11 स्मार्टफोन इस हफ्ते चीन में लॉन्च होना है। यह वीवो के सब-ब्रांड आईकू के Z-सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा, जिसके साथ iQOO Z11x स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी इस सीरीज का iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर चुकी है। अपकमिंग iQOO Z11 स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले कंपनी चिपसेट, डिस्प्ले और चार्जिंग सपोर्ट की डिटेल शेयर कर चुकी है। आइकू के इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जो स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल में आएगा।
iQOO Z11 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर अपकमिंग iQOO Z11 स्मार्टफोन के चिपसेट के बारे में जानकारी शेयर की है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट मिलेगा। बेंचमार्क टेस्टिंग की बात करें तो इस फोन ने AnTuTu पर 2,625,016 पॉइंट्स हासिल किए हैं।
इसके साथ ही iQOO Z11 स्मार्टफोन में 6.76-इंच का LCD टच स्क्रीन मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक का होगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले अल्ट्रा-सेंसिटिव टच टेक्नोलॉजी मिलेगी। इस फोन में TÜV Rheinland Low-Blue Light और Eye-Protection सर्टिफिकेशन के साथ मार्केट में लाया जाएगा।
कैमरा की बात करें तो iQOO Z11 स्मार्टफोन में 1x, 1.5x, और 2x फोकल लेंथ सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन का कैमरा वीवो के पोर्टेट एल्गोरिद्म के साथ आएगा। iQOO Z11 स्मार्टफोन में 90W SuperFlash वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। iQOO Z11 स्मार्टफोन में 9,020mAh की बैटरी दी जाएगी।
iQOO Z11 कब होगा लॉन्च?
iQOO Z11 स्मार्टफोन चीन में 26 मार्च को लॉन्च होगा। चीन में इस फोन की प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन चीन में CNY 2,000 (करीब 27,000 रुपये) से CNY 3,000 (करीब 40,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च हो सकता है।





