9,000mAh बैटरी वाले दो नए 5G फोन, एक का डिजाइन तो iPhone 17 Pro जैसा!

हॉनर जल्द ही अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे कंपनी Honor 600 Pro और Honor 600 के नाम से पेश कर सकती है। इन डिवाइस को पिछले साल के Honor 500 Pro और Honor 500 का सक्सेसर बताया जा रहा है। इन अपकमिंग हैंडसेट्स के डिजाइन रेंडर्स लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन सामने आ गए हैं।

साथ ही दोनों डिवाइस के लॉन्च और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कुछ डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। दोनों मॉडल्स iPhone 17 Pro सीरीज जैसे दिखाई दे रहे हैं। चलिए जानते हैं कि दोनों डिवाइस में क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है…

Honor 600 Pro, Honor 600 का डिजाइन
Winfuture.de ने हाल ही में Honor 600 Pro और Honor 600 के ऑफिशियल जैसे दिखने वाले कुछ रेंडर्स शेयर किए हैं। इन रेंडर्स में दोनों फोन के डिजाइन की पहली झलक मिलती है। ये रेंडर्स Honor 500 Pro और Honor 500 से बिल्कुल अलग दिख रहे हैं, जिनमें एक नया हॉरिजॉन्टल कैमरा बार है जो पूरे डिजाइन को iPhone 17 Pro जैसा बना रहा है।

प्रो मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा
इतना ही नहीं प्रो मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जबकि Honor 600 में डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। Honor 600 सीरीज को ब्लैक और व्हाइट शेड्स में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Honor 600 को एक एक्स्ट्रा ऑरेंज शेड में पेश किया जा सकता है जो iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange कलर जैसा लग रहा है। सेल्फी के लिए बीच में होल-पंच कटआउट मिल सकता है।

स्नैपड्रैगन चिपसेट और बड़ी बैटरी
ऐसा दावा किया जा रहा है कि हॉनर के नए दोनों फोन अगले कुछ हफ्तों में यूरोप में लॉन्च किए जाएंगे। इन दोनों डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाली 6.57-इंच OLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है। दोनों मॉडल्स Snapdragon 8-सीरीज चिपसेट से लैस हो सकते हैं। जबकि बैटरी कैपेसिटी 9,000mAh हो सकती है।

Honor 600 Pro, Honor 600 के कैमरा स्पेक्स
Honor 600 Pro और Honor 600 में OIS के साथ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जबकि Pro मॉडल की कैमरा यूनिट में टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी शामिल हो सकता है।

Back to top button