सरकारी स्कूलों में 9 हजार शिक्षकों की नियुक्ति…

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9 हजार शिक्षकों के रिक्रूटमेंट के प्रोसेस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। आप सरकार के गेस्ट टीचरों के अनुभव को स्वीकृति देने के मामले के चलते लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने ये कदम उठाया है। आपको बता दें कि 7 अगस्त 2017 को ही दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्रूटमेंट का विज्ञापन पोस्ट किया था। उम्मीदवारों के ऑलाइन अप्लाई शुरू करने के एक दिन पहले ही नियुक्ति पर रोक लगाने का निर्णय ले लिया गया। लेफ्टिनेंट गवर्नर के कार्यालय की तरफ से ये जानकारी दी गई। 

9,000 teachers appointed in government schools

गेस्ट टीचरों के अनुभव को मिले मान्यता

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल को लिखित रूप में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मौजूद गेस्ट टीचरों के अनुभव को मान्यता देने की बात कही थी और इस मामले में को नीति तैयार करने की गुजारिश की थी। इसके बाद ही टीचरों की नियुक्ति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। इस मामले में गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
Back to top button