9 साल बाद ‘अंगूरी भाभी’ बनकर लौटेंगी शिल्पा शिंदे

छोटे पर्दे के लोकप्रिय सिटकॉम शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें भाबीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain) का नाम शामिल होता है। अब खबर आ रही है कि 9 साल बाद शो में पुरानी अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shipla Shinde) वापसी कर रही हैं। साल 2016 में एक विवाद के चलते उन्होंने इस धारावाहिक को छोड़ दिया था।

भाबीजी घर पर हैं छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो है। सिटकॉम टीवी सीरियल लंबे अरसे से फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो में कई ऐसे किरदार हैं, जो दर्शकों की पहली पसंद माने जाते हैं। जिनमें अंगूरी भाभी (Bhabiji Ghar Par Hain) का रोल भी मौजूद है। इस किरदार में अब अभिनेत्री शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की वापसी हो रही है, जिन्होंने साल 2016 में एक विवाद के चलते शो को अलविदा कह दिया था।

खबर है कि अब वह 9 साल बाद भाबीजी घर पर हैं में वापसी कर रही हैं और उन्होंने एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को रिप्लेस किया है। पूरा मामला क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं।

भाबीजी घर पर हैं में शिल्पा शिंदे की वापसी

2 मार्च 2015 को भाबीजी घर पर हैं टीवी सीरियल्स का आगाज हुआ था। इस आधार पर पिछले 20 साल से ये धारावाहिक फैंस को छोटे पर्दे पर एंटरटेन कर रहा है। शो की मजेदार कहानी और किरदार दर्शकों का लोटपोट करने के काम करते हैं। अंगूरी भाभी का रोल इस टीवी सीरियल में अहम माना जाता है। जिसको लेकर खूब चर्चा भी होती है। ई टाइम्स की खबर के अनुसार मेकर्स शिल्पा शिंदे को भाबीजी घर पर हैं में बतौर अंगूरी भाभी वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं।

दरअसल वह इस शो की शुरुआत से ही अंगूरी भाभी बनकर छाई रहीं। ऑडियंस को उनका ये किरदार काफी पसंद आता था। लेकिन 9 साल पहले एक विवाद के चलते उन्होंने इस धारावाहिक अलविदा कह दिया। शिल्पा के जाने के बाद भाबीजी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी की भूमिका में अभिनेत्री शुभांगी अत्रे नजर आईं।

अब शायद वह भी इस शो को छोड़ने वाली हैं और शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी बनकर वापस आने वाली हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर अभी मेकर्स और शिल्पा की तरफ से किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस बार मेकर्स भाबीजी घर पर हैं 2.0 को लेकर आ रहे हैं, जिसे दिसंबर मध्य से टेलीकास्ट किया जाएगा।

इस कंट्रोवर्सी के चलते शिल्पा ने छोड़ा था शो

दरअसल 2016 में शिल्पा शिंदे ने भाबीजी घर पर हैं की प्रोडक्शन टीम के साथ मतभेद की वजह शो को छोड़ दिया था। इसके अलावा शिल्पा ने मेकर्स पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि, अब शिल्पा शायद पुरानी बातें भूलकर एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करती नजर आ सकती हैं।

Back to top button