हैवानियत हुई शर्मशार 9 साल के बच्चे को पहले सिगरेट से दागा, फिर पेचकस से गोदकर की हत्या

नई दिल्ली के पुलप्रहलादपुर थाना इलाके में नौ वर्षीय बच्चे की पेचकस से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं मिले और शरीर को सिगरेट से भी दागा गया था। 
ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करने से पहले उसके साथ कुकर्म किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलप्रहलादपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।       

हैवानियत हुई शर्मशार 9 साल के बच्चे को पहले सिगरेट से दागा, फिर पेचकस से गोदकर की हत्यादक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वासु (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पुलप्रहलादपुर में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। वासु परिवार का इकलौता चिराग था।

उसका शव मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे एलआईजी फ्लैट्स, पुलप्रहलादपुर की पार्किंग के पास पड़ा मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर को पेचकस से गोदा गया था। शरीर पर करीब एक दर्जन चोट के निशान थे।

इसके अलावा शरीर भी सिगरेट से दागा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आपसी रंजिश व कुकर्म करने के बाद हत्या के कोण से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि वासु स्कूल नहीं जाता था। वह आवारा किस्म के लड़कों के बीच घूमता रहता था। पुलिस बुधवार शाम तक हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई थी। 

 
 
Back to top button