7th Pay Commission: दिवाली पर यूपी के एक लाख कर्मचारियों को मिलेगा डबल फायदा

दिवाली के मौके पर यूपी के करीब एक लाख कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है. प्रदेश की योगी सरकार ने कुछ विभागों में कैडर रिव्‍यू की मांग को मान लिया है. इससे कर्मचारियों को डबल फायदा होगा. प्रमोशन के साथ वेतन में भी बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा बीसीजी (कुष्‍ठ चिकित्‍सा कर्मचारी) तकनीशियन संवर्ग के पदनाम बदलने और टीम लीडर पद को गजेटिड का दर्जा दिए जाने के बारे में भी चर्चा हुई, इस पर मुख्‍य सचिव ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया है.7th Pay Commission: दिवाली पर यूपी के एक लाख कर्मचारियों को मिलेगा डबल फायदा

कर्मचारी नेताओें की मुख्‍य सचिव से वार्ता
पिछले दिनों यूपी सरकार के मुख्‍य सचिव अनूप चंद्र पांडेय के साथ कर्मचारी नेताओं की हुई बातचीत में सरकार ने ये मांगें मानीं. इस दौरान कर्मचारियों की ओर से राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद के अध्‍यक्ष एसपी तिवारी और महामंत्री आरके निगम ने सरकार से बात की.

वेतन विसंगति को भी दूर किया जाएगा
सहयोगी वेबसाइट www.zeebiz.com/hindi पर प्रकाशित खबर के अनुसार राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद उत्‍तर प्रदेश के प्रांतीय संप्रेक्षक आरके वर्मा ने बताया कि मुख्‍य सचिव ने 7वें वेतन आयोग के तहत गठित वेतन समिति की सिफारिशों को नवंबर से लागू करने का फैसला किया है. इस संबंध में वित्‍त विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. यह भी तय हुआ है कि छठे वेतन आयोग के तहत जो वेतन विसंगति थी, उसे भी दूर कर लिया जाएगा.

कृषि और वाणिज्‍य विभाग में होगा कैडर रिव्‍यू
बैठक में महत्‍वपूर्ण फैसला यह भी हुआ कि कृषि और वाणिज्‍य कर विभाग में कैडर रिव्‍यू होगा. इस आधार पर जिन कर्मचारियों का प्रमोशन बनता है, उन्‍हें समयानुसान प्रोन्नित मिलेगी. इससे उनका वेतन भी बढ़ जाएगा. आरके वर्मा ने बताया कि बीसीजी तकनीशियन संवर्ग के पदनाम बदलने के संबंध में चिकित्‍सा विभाग को निर्देश दिया है. विभाग इस बारे में जल्‍द रिपोर्ट देगा.

Back to top button