भगवन के घर में सबसे बड़ी चोरी, मंदिर से 186 करोड़, 769 सोने के घड़े गायब

नई दिल्ली। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक केरल के पद्मनाभ स्वामी मंदिर से सोने के बने करीब 769 घड़े गायब हैं। मौजूदा समय में उन घड़ों की कीमत करीब 186 करोड़ रुपए है। पूर्व कैग विनोद राय ने इस संबंध में सुुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश की है।
मंदिर से 769 सोने से भरे 186 करोड़ रुपए के घड़े गायब
रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की शुद्धिकरण के दौरान करीब 2.5 करोड़ का नुकसान हुआ। इसके अलावा जिस कॉन्ट्रेक्टर को ये काम सौंपा गया था उसने अवशेष को जमा नहीं कराया जिसकी वजह से 59 लाख का नुकसान हुआ।
विनोद राय की अध्यक्षता में बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पद्मनाभ मंदिर प्रशासन द्वारा वित्तीय अनियमितता बरती जा रही है। समिति का कहना है कि मंदिर के खर्चे में एकदम से इजाफा होना ये साबित करता है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।





