75 साल के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जाने इनका राजनीतिक कैरियर

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 75वां जन्मदिन है। उनके इस जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को यूपी के कानपुर जिले एक गांव में हुआ था। वह 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति बने थे।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी। PM मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘राष्ट्रपति जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।

भारत ने उनकी नीतियों के प्रति दूरदृष्टि देश के लिए एक संसाधन है। वंचितों के प्रति उनका सेवा भाव जबरदस्त है। भगवान उनको दीर्घायु रखे और उत्तर स्वास्थ्य प्रदान करें’।

राष्ट्रपति कोविंद का राजनीतिक कैरियर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बचपन एक गरीब परिवार में गुजरा। इन सभी मुश्किलों से निकलकर आज वो इस मुकाम पर जहां जहां उनकी कलम से देश की तकदीर लिखी जाती है। देश के 14वें राष्ट्रपति के जन्मदिन पर अगर बचपन से लेकर अब तक के सफर पर नजर डालें तो एक ऐसी शख्सियत सामने आती है।

जिसने कड़ा संघर्ष करते हुए देश के सर्वोच्च नागरिक का पद पाया है। आज हम आपको उनके बारे में कुछ अहम बाते बताएंगे। कि किस तरह से वो गरीबी में पालन पोषण कर किस तरह से वो राजनातिक कैरियर में आए। और देश के प्रथम नागरिक का पद संभाला।

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1994 में राजनीति में अपना कदम रखा।
  • पहली बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए।
  • साल 1994 से 2006 तक वह दो बार राज्यसभा सदस्य रहे।
  • पेशे से वकील कोविंद ने दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की है।
  • कोविंद ने दिल्ली में रहकर IAS की परीक्षा तीसरे प्रयास में पास की।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सचिव रहे हैं।
  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का पदभार संभाला।
  • बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
  • राष्ट्रपति कोविंद ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई स्वयंसेवक देश का राष्ट्रपति बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button