देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 7,231 नए मामले

 देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं। देश में लगातार पांचवे दिन 10 हजार से कम कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कल के मुकाबले में आज कोरोना के केसों में थोड़ा इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 7 हजार 231 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 10 हजार 828 लोग ठीक हुए हैं.

24 घंटे में मिले 7 हजार से अधिक केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन पहले 5 हजार 439 नए मामले मिले थे, इस दौरान 22 हजार 31 लोग कोरोना से ठीक हुए थे। जबकि देश में आज 7 हजार 231 मिले हैं। कल के मुकाबले में एक हजार 792 केस ज्यादा मिले हैं। वहीं, सक्रिय मामलों में कमी आई है। देश में इस समय सक्रिय मामले 64 हजार 667 हैं। एक दिन पहले ये आंकड़ा 65 हजार 732 था। इसके अलावा दैनिक सकारात्मकता दर 2.05 फीसद है।

https://twitter.com/ANI/status/1564825853103521792?

Back to top button