71 वर्षीय जोआओ परेरा डिसूजा और यह पेंगुइन एक दुर्लभ दोस्ती के उदाहरण हैं.. देखे वीडियो

2011 में ब्राजील के मछुआरे जोआओ परेरा डिसूजा को रियो डि जनेरियो के तट पर एक पेंगुइन तेल में फंसी मिली थी। उसने उसे साफ करके उसका उपचार किया और स्वस्थ होने पर तट पर छोड़ दिया। तब से यह पेंगुइन हर साल अपने दोस्त से मिलने आती है। वह साल में आठ महीने अपने मित्र के पास रहती है और फिर अर्जेंटीना और चिली के तट पर चली जाती है।





