7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आएगा Vivo X Fold 6

 Vivo ने पिछले साल जून में X Fold 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी इन दिनों X Fold 6 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च होने में अभी काफी वक्त है। लेकिन, वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल फोन को लेकर काफी जानकारी ऑनलाइन सामने आ रही हैं।

पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर जानकारी शेयर की है। वीवो का यह फोन 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। इस फोन में मिलने वाला 200 मेगापिक्सल का यह कैमरा लेंस कंपनी के फ्लैगशिप X300 और X300 Pro स्मार्टफोन में देखने को मिल चुका है। ये लेंस डे लाइट कंडीशन में बेहतरीन फोटोग्राफी ऑफर करते हैं। यह कैमरा सेंसर X Fold 5 स्मार्टफोन में दिए 50MP से थोड़ा सा बड़ा है। अपकमिंग Vivo X Fold 6 स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP का पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है, जो tele-macro सपोर्ट करेगा।

Vivo X Fold 6 संभावित स्पेक्स
वीवो ने कैमरा सेटअप के साथ-साथ बैटरी को भी अपग्रेड किया है। वीवो के इस फोन में 6760mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इस बैटरी पैक को कंपनी 7000mAh कैपेसिटी के साथ मार्केटिंग कर सकती है।
इससे पहले X Fold 5 में कंपनी ने 6000mAh की बैटरी दी थी। इस फोन को क्वालकॉम के स्नेपड्रेगन चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
कंपनी ने X Fold 5 को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। ऐसे में संभव है कि अपकमिंग फोन Snapdragon 8 Gen 5 के साथ लाया जा सकता है।

वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन लैंग्वेज की बात करें तो इसमें भी कंपनी कुछ-कुछ बदलाव कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल में भी कुछ बदलाव किया है। वीवो सबसे पहले X Fold 6 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर सकता है। इसके बाद कंपनी इस फोन को दूसरे मार्केट में पेश करेगी। फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।

Back to top button