7 अप्रैल दिन शुक्रवार का पंचांग: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन किसके बनेंगे बिगड़े काम

।।आज का पंचांग।।
आज का दिन मंगल मय हो 7 अप्रैल दिन शुक्रवार
ऋतु- बसंत
मास-चैत्र
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-05:46
सूर्यास्त:-06:14
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
10:30से 12:00 तक
तिथि-एकादशी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल-पश्चिम
।।आज का राशिफल।।
(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
?मेष( Aries): आज यह सोचने और निर्णय लेने का दिन है की आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार कैसे हो सकता है ? ओवर कॉन्फिडेंससे बचे ।आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह बनाए रखें, उनसे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन की सफलता के लिए केसर का तिलक लगाये |
सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी।
(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष(Taurus): आज खुद के लिए अच्छा सोचिए और आंखें खोल कर नए दिन की शुरुआत कीजिए। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है की आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। आज के दिन की सफलता के लिए माता के मंदिर मे कमल का पुष्प अर्पण करे ।
सुझाव:- आज आप हनुमान जी को गेंदे के पुष्प से बनी माला अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग :- कत्थई।
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
?मिथुन(Gemini): आज का दिन किसी बात को लेकर चिंतित न हों। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएंगी। आज ध्यान दें कि आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है। दिन की सफलता के लिए कन्या को एक समय का भोजन करवाये
सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला।
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
?कर्क(Cancer): आज नकारात्मक विचारों से बच कर रहें, सब अच्छा ही अच्छा होगा। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा, इससे घबराएं नहीं, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। रिस्क लेने से न कतराएं। आज के दिन की सफलता के लिए माँ तुलसी की आरधना करके दिन की शुरुआत करे
सुझाव:- आज आप भोलेनाथ का स्मरण कर कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।
शुभ रंग – चॉकलेटी।
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह(Leo): आने वाले समय मे आपके जीवन में कई बदलाव आ रहे हैं। एक नई शुरुआत का समय है। इन बदलावों के कारण अपने मन में तनाव न उत्पन्न होने दें। आज के दिन की सफलता के लिए सूर्य भगवान को गुड़ और इलायची मिला जल अर्ध्य प्रदान करे ।
सुझाव:- आज आप घर पर बनी खीर देवालय मे अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी।
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या(Virgo): आज हर परिस्थिति में अपने आप तो ढालना सीखें, ध्यान रखे की प्रत्येक स्थिति आपको कुछ न कुछ अवश्य सिखाती है।थोड़ी और मेहनत और धैर्य की आवश्यकता है।आज के दिन की सफलता के लिए हरे मूंग भगवान गणेश जी को अर्पण करके दिन की शुरुआत करे
सुझाव:-आज आप हरे फल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल।
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला(Libra): आज अपना फोकस अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों पर बनाए रखें।सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अपने आप पर विश्वास रख कर सामने आ रही समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें। आज के दिन की सफलता के लिए गौ माता को पालक खिलाये
सुझाव:- आज आप किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक(Scorpio): आज अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। अपने कौशल पर भरोसा रखें। किसी के साथ मिल कर कोई काम या व्यवसाय कर रहे हैं तो लाभ होगा।आज का काम कल पर मत टालिएगा । आज के दिन की सफलता के लिए अपनी माँ के चरण छू कर दिन की शुरुआत करे ।
सुझाव:- आज आप लाल टीका लगाकर घर से बाहर जाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत।
(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु(Sagittarius): आज आप हर तरह की चिंता छोड़ें और पुरानी बातों को भूल जाएं। आप आज भविष्य पर नजर रखते हुए आज मिलने वाले अवसरों पर ध्यान दें।आज के दिन की सफलता के लिए जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता अनुसार दान करे ।
सुझाव:- आज आप माँ भगवती को सुगन्धित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला।
(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर(Capricorn): आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो रहे हैं जो की आपके भले के लिए हैं। इनके कारण परेशान न हों। काम से संबंधित कुछ नया सीखने का प्रयास करें।आज के दिन की सफलता के लिए पीपल के वृक्ष मे जल का अर्ध्य दे ।
सुझाव:- आज आप सफेद तिल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- बैगनी।
(सा, सी,सू, से दा, गा, गी, गे)
?कुंभ(Aquarius):आज का दिन परिस्थिति सामान्य बनी हुई है लेकिन आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है। आज दूसरों की बातों में न आएं । की बात अवश्य सुने । आज के दिन की सफलता के लिए कौऐ को खीर खिलाये ।
सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग- केसरिया।
(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन(Pisces): आज अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी एक्सपर्ट से सलाह कर अपनी ऊर्जा उचित दिशा में लगाएंगे तो बहुत जल्द अच्छे फल मिलेंगे।कार्यक्षेत्र में किसी बात के कारण आपके मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन की सफलता के लिए आज किसी की आलोचना नहीं करने के संकल्प दिन की शुरआत करे ।
सुझाव:- आज आप माँ संतोषी की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी।
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज चैत्र माह शुक्लपक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज एकादशी व्रत है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
सम जम नियम फूल फल ग्याना।
हरि पड़ रति रस बेद बखाना।।
अर्थ:- सम यम नियम ही पुष्प के समान जिव को सुगन्धित करते है,और यही फूल जब फल के रूप में परिणित होता है तो वही ज्ञान कहलाता है। और श्री हरि के चरणों में प्रीति ही समस्त वेदों का रस है ऐसा वेदों ने गया है।
।।आप सब का मंगल हो ।।
।।इति शुभम् ।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
||श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद||
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (9044741252)