7 साल की शादी में पति ने 5 बार कराया खूबसूरत पत्नी से ये घिनौना काम, सुनकर उड़ जाएगे आपके होश

यहां एक पति ने 7 साल की लव-मैरिज में पत्नी का 5 बार अबॉर्शन कराया। पत्नी को शक हुआ तो वो पति के स्पा सेंटर पहुंची। वहां उसे दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख उसके होश उड़ गए।
इसपर उसने विरोध किया तो पति ने ब्लेड से उसका गला काट दिया। पीड़िता का आरोप है, ”2 महीने से थाने के चक्कर काट रही हूं, लेकिन अभी भी पति फरार है। उसने अपने चंगुल में अभी भी 15 से ज्यादा लड़कियों को फंसा रखा है और उनसे जबरन देह व्यापार करवा रहा है। पति ने मुझसे भी अपने दोस्तों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा था।”
इसे भी पढ़े: छह दरिंदों ने मिलकर शराब के नशे में किया था कैंसर पीड़िता से गैंगरेप, मोबाइल फ्रेंड ने उगला सच
मामला ताजगंज इलाके का है। 2010 में यहां की रहने वाली मोना की मुलाकात एक फ्रेंड के जरिए राकेश सिकरवार से हुई। यह गाइड का काम करता था। पीड़िता के मुताबिक, ”देखते ही देखते बातचीत प्यार में बदल गई। 23 मार्च 2010 कैला देवी दर्शन कराने ले गया। वहां उसने होटल में फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की। मना करने पर उसने मंदिर में लेकर जाकर शादी की।”
”कुछ दिन बाद उसने गाइड का काम छोड़कर स्पा सेंटर खोल लिया। फिर उसका आए-दिन देर रात घर लौटना शुरू हो गया। शक हुआ तो उसका फोन चेक किया। पता चला कि वो पहले से शादी शुदा है और दो बच्चे भी हैं।” पीड़िता ने बताया, ”7 साल की शादी में मैं 5 बार गर्भवती हुई। पति ने हर बार बोला कि अभी तुम्हरी उम्र ही क्या है? बेबी कुछ साल बाद और अबॉर्शन करवा दिया।”
”एक बार पति ने दूसरे के साथ सेक्स करने की बात कही। 27 अक्टूबर 2017 को मैं पति को बिना बताए उसके आयुर्वेदिक स्पा पहुंची तो देखा वो किसी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था।” ”जब इसका विरोध किया तो उसने मुझे मारा-पीटा। फिर ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें हाथ-पैर और गला कई जगह गहरे निशान आए।” ”स्पा में लगे सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हो गया, लेकिन वो डीवीआर लेकर भाग निकला। फिर स्थानीय लोग और परिजनों की मदद से हॉस्पिटल पहुंची।”
मुकदमा दर्ज कराने पीड़िता थाने पहुंची, लेकिन आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ। 9 दिसंबर 2017 को पीड़िता कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय पहुंची और फुट-फुटकर रोने लगी। पति को जब इसकी जानकारी मिली तो उसी रात अपने दोस्तों के साथ पत्नी को धमकाने पहुंचा। उसने रिवॉल्वर निकालकर फायर किया, लेकिन मिस हो गया। वहीं, एसपी रूरल नित्यानंद का कहना है, ”मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पति ने स्टे ले रखा है और फरार है। मामले की जांच की जा रही है।”