7अगस्त 2017 दिन सोमवार का पंचांग: जानिए रक्षाबंधन के अवसर पर किन राशियों के लिए होगा कुछ खाश

◆आज का पंचांग◆
“आज 7अगस्त 2017 दिन सोमवार का पंचांग आपका दिन मंगल मय हो”
ऋतु- वर्षा
मास-श्रावण
सूर्य दक्षिणायन
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
07:30से 09:00 तक
तिथि-पूर्णिमा
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पूर्व
।।आज का राशिफल।।
(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपके व्यवसायिक स्थितियों में सुधार आने की सम्भावना है।आर्थिक रूप से स्वयं को सबल महसूस करेंगे।
सुझाव:- आप तीन मुखी व चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग:- लाल।
(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप अपने हितों को ध्यान में रखकर व्यापारिक सौदों को अंजाम देने में सफल रहेंगे।बड़ी योजनाए बना सकते हैं।अर्थ पक्ष सबल रहेगा।
सुझाव:- आप एक मुखी तेरह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग :- नीला।
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे।हताशा से बचने के लिए यथार्थवादी और व्यवहारिक रवैया अख्तियार करें।
सुझाव:- आप तेरह या इग्यारह मुखीरुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला।
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आप उपलब्ध संसाधनों के आधार पर लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।सामने आये अवसरों का भी लाभ उठायेंगे।
सुझाव:- आप दो या गौरीशंकर सुद्राक्ष धारणकरें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग – समुद्री हरा।
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे।कुछ खबरें आपको आश्चर्य में डाल सकती हैं।
सुझाव:- आप एक या बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग – कत्थई।
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपको अनुशासन,आपसी समझदारी और ज्ञान के बदौलत आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी।व्यस्तता अधिक रहेगी।
सुझाव:-आप गौरी शंकर या एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा ।
शुभ रंग – आसमानी।
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप किसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं से संबंधित कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आप तेरह, छः या दश मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप जटिल स्थितियों में विनोदप्रियता के साथ कार्य करेंगे।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है।
सुझाव:- आप तीन व चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।
(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके वित्तीय लेन-देन के मामलों में विलंब हो सकता है। धैर्य से काम लें।अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आप लगातार प्रयास करें।
सुझाव:- आप एक व सात मुखीरुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी।
(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।पहले से जारी विवाद का समाधान हो सकता है।
सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग- चॉकलेटी।
(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपको मित्रो का सहयोग प्राप्त हो सकता है।आपके मित्र आपके प्रति वफादार रहेंगे।आर्थिक विकास होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-आप एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग- फिरोजी।
(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप सुस्पष्ट सोच के चलते निजी और व्यावसायिक वायदों को पूरा करने में सफल रहेंगे।कुछ लोगों से अप्रत्याशित रूप से मदद मिल सकती है।
सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया।
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज श्रावण माह शुक्लपक्ष पूर्णिमा तिथिहै।
2 आज पावन रक्षाबन्धन है। रखी बाधनें का समय सुबह 10:30से दोपहर 01:52 के बीच का है।इसके उपरांत चन्द्रग्रहण का सूतक लग जायेगा।
3चन्द्र ग्रहण स्पर्श रात्रि 10:52 पर मध्य रात्रि 11:51पर व मोक्ष रात्रि 12:49 पर होगा।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
सीता मन भरोस तब भयऊ। पुनि लघु रूप पवन सूत लयऊ
अर्थ:- श्री हनुमान जी अपने कृतीत्व से श्री सीता माँ को भरोसा दिला के पुनः लघु रूप धारण कर लेते है।अस्तु यहां लघु रूप और विशाल रूप का अभिप्राय है की जहाँ जैसी स्थिति वहां वैसा कार्य करना ये इस प्रसंग में श्री हनुमान जी से सीखने को मिलता है।
।।आप सब का मंगल हो ।।
।।इति शुभम् ।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र- 9044741252