609 साल पुरानी मस्जिद 3 किलोमीटर चलकर हुई शिफ्ट

तुर्की के एक प्रांत में 609 साल पुरानी को मस्जिद को पहियों पर ले जाकर करीब 3 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया गया। इतनी पुरानी मस्जिद को एक बड़े वाहन पर शिफ्ट होते देखना अपने आप में रोमांचक रहा। दरअसल जिस जगह यह मस्जिद थी, वहां एक डैम बनाना तय हुआ है। ऐसे में बाढ़ के खतरे से बचने के लिए इस मस्जिद को शिफ्ट किया गया है।

ऐतिहासिक हसनकैफ शहर में यह डैम बनाया जाना है। इसलिए करीब 1700 टन भारी वजन की मस्जिद को सेल्फ प्रोपेल्ड मॉड्युलर ट्रांसपोर्टर के जरिए इसे शिफ्ट किया गया। अब इस मस्जिद की नई जगह तिगरिस नदी के किनारे है।

यह भी पढ़ें: फांसी से पहले ही परवेज मुशर्रफ को लेकर आयी बड़ी खबर, दुबई के इस हॉस्पिटल में हो…

स्थानीय प्राधिकरण मस्जिद के अलावा कई ऐतिहासिक इमारतों को बचाने की कोशिश कर रही है। जिस मस्जिद को शिफ्ट किया गया है, उसका निर्माण साल 1409 में एबु अल मेफाहिर ने किया था।

 

Back to top button