6000mAh की तगड़ी बैटरी और 12GB तक रैम वाला Moto G64 5G इस दिन होगा लॉन्च

मोटोरोला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन Moto G64 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी के अपकमिंग फोन का लैंडिग पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुका है।
इसी के साथ फोन की लॉन्च डेट और सभी स्पेक्स को लेकर पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है। आइए जल्दी से चेक कर लेते हैं मोटोरोला का अपकमिंग फोन कब और किन खूबियों के साथ आ रहा है-
Moto G64 5G कब होगा लॉन्च
Moto G64 5G को कंपनी 16 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। ग्राहक इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। फोन की खरीदारी फ्लिपकार्ट से की जा सकेगी।
Moto G64 5G इन खूबियों के साथ लेगा एंट्री
प्रोसेसर- मोटोरोला का नया फोन दुनिया के पहले ऐसे फोन के रूप में टीज किया जा रहा है, जिसे कंपनी MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट के साथ लाएगी।
डिस्प्ले- नया मोटोरोला फोन 6.5 इंच LCD पैनल, Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा रहा है।
रैम और स्टोरेज- मोटोरोला फोन 8GB+128GB, 12GB+256GB दो वेरिएंट में लाया जा रहा है।
बैटरी – मोटोराला का नया फोन ग्राहकों के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया जा रहा है। इसी के साथ मोटोरोला का यह फोन सेगमेंट का बेस्ट फोन होगा। फोन 33W फास्ट चार्जिंग खूबी के साथ आ रहा है।
कैमरा- कैमरा स्पेक्स की बात करें तो नया फोन OIS (Optical Image Stabilization) के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ लाया जा रहा है। फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 16MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।
ओएस- Moto G64 5G फोन Android 14 OS out of the box पर रन करेगा।





