6000mAh बैटरी वाला Ai+ Pulse 2 भारत में 5999 रुपये की कीमत में हुआ लॉन्च

Ai+ ने भारत में Pulse 2 फोन लॉन्च कर दिया है। Ai+ का यह अफोर्डेबल फोन पिछले साल लॉन्च किए AI+ Pulse का सक्सेसर है। यह फोन 12nm वाले Unisoc प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। एआई प्लस का यह फोन 6000mAh बैटरी और एंड्रॉयड 16 के साथ मार्केट में लाया गया है। यहां हम आपको इस फोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Ai+ Pulse 2 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन में 6.745-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले बेहतर स्मूद स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटन्स 450 निट्स दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में LPDDR4x RAM और eMMC स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल डुअल एआई रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की Li-polymer बैटरी दी गई है। यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Ai+ का दावा है कि यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Pulse 2 स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित NxtQuantum OS पर रन करता है। इस फोन को ग्रीन, ब्लू, पिंक, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया गया है।

Ai+ Pulse 2 की कीमत
Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB+64GB के साथ 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत पहली सेल के 24 घंटे तक रहेगी। दूसरा वेरिएंट 6GB+128GB के साथ 7,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 11 मार्च को शुरू होगी।

Back to top button