पूर्व समलैंगिंक प्रेमिका द्वारा सोशल मीडिया पर नग्न तस्वीरें डालने पर, महिला ने ठोंका केस

मुंबई में एक महिला ने अपनी पूर्व समलैंगिक प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। आरोपी महिला ने उसकी कुछ नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर दी थीं। केस दर्ज होने के बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया है।

अभी अभी: भारत ने पाकिस्तान को दिया बड़ा तोहफा, खुश हुए लोग पूर्व समलैंगिंक प्रेमिका द्वारा सोशल मीडिया पर नग्न तस्वीरें डालने पर, महिला ने ठोंका केसये है ऑस्कर अवॉर्ड के विजेताओं की सूची

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार मुंबई की एक 45 वर्षीय महिला ने अपनी पूर्व समलैंगिक लिव इन पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। यह दोनों शहर के एक नामी प्रायवेट अस्पताल के पेथोलॉजी डिपार्टमेंट में सालों से साथ काम कर रहीं थीं। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही कि इतने सालों में उन्होंने पहली बार इस तरह का केस देखा है।

महिला ने नवघर पुलिस थाने में 4 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 354, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार दोनो महिलाएं सालों तक एक-दूसरे के साथ काम करती रहीं और इस बीच दोनों एक-दूसरे के करीब आ गईं। इनमें से एक शादीशुदा थी जबकि दूसरी का तलाक हो चुका था। दोनों एक-दूसरे के इतनी करीब आ गईं की मुलुंड में लिव इन में रहने लगीं।

अधिकारी ने आगे बताया कि 10 साल तक चले रिश्ते में 6 महीने पहले दोनों में विवाद शुरू हुआ। इस बीच पता लगा की आरोपी महिला अपनी पार्टनर की तस्वीरें सोशल मीडिया में खुद की बताकर शेयर कर रही थी। यह सब ढाई साल से चल रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बाताया कि 21 नवंबर को उसने अपनी पार्टनर के व्हाट्सऐप की डीपी के रूप में अपनी नग्न तस्वीर देखी।

उसने जब अपनी पार्टनर से इसे लेकर बात की तो उसने बताया कि यह तस्वीर एक दिन पहले की है जब वो नहा रही थी। विरोध करने पर वो इन तस्वीरों को सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर चली गई। पीड़िता ने कहा कि बाद में उसने आरोपी महिला से बात करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मजबूर होकर उसने शिकायत दर्ज करवाई। वहीं आरोपी महिला ने अदालत के कहा कि वो बेकसुर है। पुलिस ने अदालत में महिला की अग्रिम जमानत को विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button