28 फरवरी 2017 का पंचांग: जाने कैसा होगा आप के लिए आज का भविष्यफल

।।आज का पंचांग।।

28 फरवरी दिन मंगलवार, आज का दिन मंगल मय हो 

 28 फरवरी 2017 का पंचांग: जाने कैसा होगा आप के लिए आज का भविष्यफल
ऋतु- शिशिर
मास-फाल्गुन
सूर्य उत्तरायण
सर्योदय:-06:16
सूर्यास्त:-05:44
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
03:00से 04:30 तक
तिथि-द्वितीया
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपके व्यवसायिक स्थितियों में सुधार आने की सम्भावना है।आर्थिक रूप से स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे।

सुझाव:- आज आप घर पर मिष्ठान्न बनाकर देवालय में भोग लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग:- लाल।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप अपने हितों को ध्यान में रखकर व्यापारिक सौदों को अंजाम देने में सफल रहेंगे।बड़ी योजनाए बना सकते हैं।

सुझाव:- आज आप किसी पवित्र नदी में स्नान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- नीला।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे।हताशा से बचने के लिए यथार्थवादी और व्यवहारिक रवैया अख्तियार करें।

सुझाव:- आज आप भूखे ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभ होगा।

शुभ रंग – हल्का पीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आप उपलब्ध संसाधनों के आधार पर लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।सामने आये अवसरों का भी लाभ उठायेंगे।

सुझाव:- आज आप भगवान शंकर का स्मरण करके रामचरितमानस का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – समुद्री हरा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपके निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे।कुछ खबरें आपको आश्चर्य में डाल सकती हैं।

सुझाव:- आज आप देवालय में मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपको अनुशासन,आपसी समझदारी और ज्ञान के बदौलत आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी।व्यस्तता अधिक रहेगी।

सुझाव:-आज आप माँ भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें।

शुभ रंग – आसमानी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप किसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं से संबंधित कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सुझाव:- आज आप किसी देवालय में जाकर गुलाब पुष्प की माला अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप जटिल स्थितियों में विनोदप्रियता के साथ कार्य करेंगे।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है।


सुझाव:- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके वित्तीय लेन-देन के मामलों में विलंब हो सकता है। धैर्य से काम लें।अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आप लगातार प्रयास करें।

सुझाव:- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।पहले से जारी विवाद का समाधान हो सकता है।

सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपको मित्रो का सहयोग प्राप्त हो सकता है।आपके मित्र आपके प्रति वफादार रहेंगे।

सुझाव:- आज आप जरूरतमंद व्यतियों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग- फिरोजी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप सुस्पष्ट सोच के चलते निजी और व्यावसायिक वायदों को पूरा करने में सफल रहेंगे।कुछ लोगों से अप्रत्याशित रूप से मदद मिल सकती है।

सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश जी को मोदक अर्पण करें एवं उनकी पूजा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

 

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

 
1आज फाल्गुन शुक्लपक्ष द्वितीया तिथिहै।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।। 

हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता।कहहि सुनहि बहु बिधि सब संता।।

अर्थ:- प्रभु श्री हरि की कथा अनन्त है वे स्वयं अनन्त है जिसको बहुत से संतों , महत जनों व श्रुतियों ने गाया है।

।।आप सब का मंगल हो।। 

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
||श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथा व्यास, व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (9044741252)
Back to top button