5 मिनट में बनाएं लौकी की खस्ता कचौरी, ये रहा सबसे आसान तरीका

आपने आज तक लौकी की कई रेसिपी बनाई और खाई होगी। जैसे लौकी के कोफ्ते, लौकी की खीर, लौकी की बर्फी से लेकर लौकी का रायता, लेकिन क्या आपने कभी लौकी की खस्ता कचौरी के बारे में सुना है? आज हम आपको लौकी की कचौरी की रेसिपी बताएंगे जो टेस्टी तो है ही साथ ही इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। कुछ बच्चे लौकी खाने में आना-कानी करते हैं उनके लिए भी यह रेसिपी बहुत अच्छी है।
grated lauki

लौकी की कचौरी बनाने के लिए सामग्री:
200 ग्राम लौकी 
200 ग्राम आटा
100 ग्राम बेसन 
हरी मिर्च
1/2 टेबल स्पून हल्दी
1/2 टेबल स्पून जीरा पाउडर
1/2 टेबल स्पून अजवायन
अदरक
5-6 कलियां लहसुन
1/2 टेबल स्पून धनिया पाउडर 
1/2 टेबल स्पून चाट मसाला 
तेल
नमक

kachori

लौकी की कचौरी बनाने का तरीका:
लौकी की कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छिलकर अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें।
अब आटे में लौकी, बेसन, हल्दी, जीरा पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर और नमक मिलाए और गूंथ लें।
इस आटे को दस से पद्रंह मिनट के लिए ढककर रख दें। पद्रंह मिनट बाद इस आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनाएं और इन्हें पूरियों के आकार में बेल लें।
अब गैस पर तेज आंच पर एक कढ़ाई चढ़ाए और उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बेली हुई पूरियां डालें और तलें।
तैयार है आपकी लौकी की कचौरी, इसे आप गरमा गरम सर्व करें। इसे आप किसी भी तरह की सब्जी या चटनी के साथ खा सकती हैं।
Back to top button