5 माह समुद्र में भटकने के बाद अपने देश लौटीं दो महिलाएं, इन हालातों का किया सामना…

हवाई द्वीप की रहने वाली जेनिफर एपल और ताशा फुयाबा पांच महीनों तक समुद्र में भटकती रहीं, लेकिन भीषण हालातों में भी उन्होंने जिंदगी की उम्मीद नहीं खाई।हवाई द्वीप

दोनों महिलाएं मई में अपने दो कुत्तों के साथ हवाई से ताहीती के लिए रवाना हुईं। कुछ दिनों में खराब मौसम के चलते उनकी नाव का इंजन खराब हो गया।

फिर नाव का पाल टूट गया। उन पर शार्क के झुंड ने भी हमला किया। इस तरह समुद्र में दो महीने भटकने के बाद उन्होंने आपदा संदेश भेजना शुरू किया, लेकिन किसी को वे संदेश नहीं मिले।

इसे भी पढ़े: लंबी लड़ाई के बाद अब स्पेन से अलग होकर कैटेलोनिया बनेगा आजाद मुल्क

अच्छी बात यह थी कि वे वॉटर प्यूरिफायर और एक साल का राशन लेकर निकली थीं, जिससे वे पांच महीनों तक खुद को जीवित रख सकीं।

आखिरकार एक ताइवानी जहाज ने उन्हें जापान के पास समुद्र में देखा और अमेरिकी नौसेना को सूचित किया। 24 अक्टूबर को अमेरिकी सेना को सुचना दी गई थी और अब नौसेना उन्हें सकुशल लेकर लौट आई है।

दोनों महिलाओं के साथ ही उनके कुत्तों की स्थिति भी ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button