‘5 घंटे के लिए मरी महिला, फिर हिलने लगे हाथ-पांव’ !

ज़िंदगी का सबसे बड़ा सच मृत्यु ही है. अगर कोई एक बार मर जाता है, तो उसका वापस आना नामुमकिन है. हालांकि कई बार कुछ ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं, जो इंसान को दंग कर देती हैं. जिस आदमी को हम मरा हुआ मान लेते हैं, वो अगर ज़िंदा दिख जाए तो देखने वाले खौफ में आ जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, जो मौत के 5 घंटे बाद ही हिलने-डुलने लगी.

सोचिए, जिस शख्स को मरा हुआ मानकर उसे बॉडी बैग में रख दिया गया हो, वो अचानक हिलने-डुलने लगे, तो आसपास के लोगों की क्या हालत होगी? कुछ ऐसा ही एक अस्पताल में हुआ. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना गुआटेमाला शहर की है. जहां एक महिला को मृत मानकर ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच में ही कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के रूह कांप गई.

मरने के 5 घंटे बाद हुई ज़िंदा
महिला गुआटेमाले के San Juan de Dios जनरल हॉस्पिटल में भर्ती थी. उसकी मौत के बाद 5 घंटे तक शवगृह में रखा गया. बॉडी को एक बॉडी बैग के अंदर रखकर ले जाया जा रहा था. तभी उसके हाथ-पांव हिलने-डुलने शुरू हो गए. घबराए स्टाफ ने इस बात की सूचना डॉक्टरों को दी और बॉडी को तुरंत ही चेकअप के लिए ले जाया गया. महिला जब अस्पताल में आई थी, तो वो बहुत कुपोषित और कमज़ोर थी. उसे दौरे भी पड़ते रहते थे.

फिर क्या हुआ …
हालांकि महिला के हाथ-पांव में स्टाफ ने हरकत देखी थी, लेकिन जब उसे चेक किया गया तो उसके मस्तिष्क में कोई गतिविधि नहीं चल रही थी. 30 मिनट के प्रयास के बाद भी जब जीवित रहने के साइन नहीं दिखे, तो उन्हें दोबारा मृत घोषित कर दिया गया. इस दौरान महिला के घरवालों को खासी परेशानी हुई क्योंकि वे उसके ज़िंदा होने की आस जगा चुके थे. जब ये घटना लोगों को पता चली तो वे काफी डर गए.

Back to top button