5 सालों तक मां की लाश के साथ सोती रही बेटी, फिर एक दिन अचानक…

दुनिया में हर व्यक्ति अपनी मां से बहुत प्रेम करता हैं और भला करे भी क्यूं नहीं मां होती ही ऐसी है। मां के बारे में जितना कहें वो कम है, लेकिन हाल ही में मां व बेटी को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसमें एक लडकी अपनी मां लाश के साथ सोती रही। सूत्रों के मुताबिक, जर्मनी के म्यूनिच में रहने वाली एक 55 साल की महिला की मौत 5 साल पहले 2009 में हो गई थी। 

लेकिन इसके गम से शायद उसकी बेटी उभर नहीं पाई। हैरत की बात है कि इस लड़की की मां के मरने का पता आस पडोस वालों को सालों तक चला ही नहीं। हाल ही में सभी पडोसियों की नजर इस बात पर गई कि काफी दिनों से इस लड़की की मां को देखा नहीं गया है। पूछने पर उसकी बेटी कोई ना कोई बहाना बनाकर सच्चाई बताने के बच जाती। कई बार पडोसियों ने ये भी कोशिश की उस लड़की की मां से उसके घर में मिलने जाएं।

यह भी पढ़ें: कोई नही जानता होगा डॉक्टर की पर्ची पर लिखे ‘सीक्रेट कोड’ का असली मतलब, जानें ये बड़ा राज

लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था। लड़की किसी को घर में घुसने ही नहीं देती। शक का शिकार होकर सब ने पुलिस को बताया। कई सोशल वर्कर्स एक दिन जबरन इस लड़की के घर में घुसे तो नजारा देखकर हैरत में पड गए। उन्होंने देखा कि उस महिला की मां की लाश बिस्तर पर पडी है। वो किसी ममी की तरह सूख चुकी है। फिर भी पडी है। लड़की ने माना कि वो पिछले 5 सालों से वो उसी बिस्तर पर अपनी मां के साथ सो रही है।

उसे अपनी मां से जुदा नहीं होना था इसलिए वो ऐसा कर रही है। उसकी इस अजीबोगरीब हरकत को देखकर पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। उसमें साइको होने के लक्षण हैं। उसने बताया कि वो अपनी मां की लाश के साथ बातें भी करती थी और खाना भी खाती थी। उसके लिए वो कभी मरी ही नहीं। आपको बता दें कि डेड बॉडी के साथ रहने या सोने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चीन का एक व्यक्ति अपनी सालों पहले मरी पत्नी के साथ सोता था। उसी के साथ घर में रहता था।

Back to top button