43 भारतीयों को बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर ले गई पाकिस्तानी सेना

जी हाँ!! भारत के लिए एक बुरी खबर है कि  बॉर्डर के पास से 43 भारतीयों को गिरफ्तार कर के ले गई पाकिस्तानी सेना| PAKISTAN ने अरब सागर की अपनी सीमा में प्रवेश करने वाले कम से कम 43 भारतीय मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

indian-at-border

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने इन मछुआरों को सिंध प्रांत के तट के निकट से पकड़ा और इनको कराची ले जाया गया। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, मछुआरों के खिलाफ आगे मामला दर्ज करने के लिए उनको डॉक थाने के सुपुर्द कर दिया गया। 
पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया - India TV
 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन भारतीय मछुआरों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। एधी फाउंडेशन इन मछुआरों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button