43 साल के हुए माही: क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक ने दी धोनी को जन्मदिन की बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का आज 43वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है। फैंस इस दिन के इंतजार में बैठे रहते हैं और एक दिन पहले से ही जश्न मनाने लगते हैं। धोनी के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग के बारे में सभी जानते हैं। आईपीएल में धोनी की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। मैदान के बाहर भी वह जहां भी दिखाई देते हैं वहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस पागल रहते हैं। एमएस धोनी के जन्मदिन पर इसे लेकर फैंस में गजब का उत्साह है। साथी खिलाड़ियों से लेकर फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए माही को बर्थडे विश किया है।

Back to top button