40 हजार से ज्यादा सैलरी के साथ यहां है नौकरी का मौका, 26 फरवरी अंतिम तिथि

बॉम्बे हाई कोर्ट (BHC) में सीनियर सिस्टम ऑफिसर व सिस्टम ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। पदों की कुल संख्या 199 हैं। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सभी 40 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके लिए अंतिम तिथि 26 फरवरी तय की गई है।
पदों का विवरण-
पदों का नाम पदों की संख्या वेतन
सीनियर सिस्टम ऑफिसर 40 46,000 / – (प्रति माह)
सिस्टम ऑफिसर 159 40,000 / – (प्रति माह)
शैक्षिक योग्यता –
उम्मीदवारों के पास दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यायल से कंप्यूटर साइंस में बी.ई./बी.टेक के साथ अन्य मांगी गई डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है।
आयु सीमा-
सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सभी 40 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन प्रांरभ करने की तिथि- 12 फरवरी 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 26 फरवरी 2019
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://bhc.gov.in/ के माध्यम से 12 फरवरी 2019 से 26 फरवरी 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नौकरी करने का स्थान: महाराष्ट्र
चयन प्रक्रिया: चयन साक्षात्कार पर आधारित होगा।





