40 हज़ार रुपये सैलरी, काम सिर्फ दिन में 35 मिनट!

पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी पाना अब आसान नहीं रह गया है. आप जिस तरह की नौकरी करते हैं, कई बार उतने अच्छे पैसे नहीं मिलते लेकिन कुछ नौकरियां ऐसी भी हैं, जिसमें काम कम होता है लेकिन पेमेंट अच्छी मिल जाती है. वो बात अलग है कि इसमें कुछ खास स्किल्स की ज़रूरत होती है. चलिए आपको ऐसी ही एक नौकरी के बारे में आज बताते हैं, जो रोज़ाना सिर्फ 35 मिनट के लिए हज़ारों रुपये देगी.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त बाथरूम क्वालिटी एश्योरेंस टेस्टर की नौकरी निकाली गई है. इसमें आपको ज्यादा काम नहीं करना है, बल्कि हफ्ते में सिर्फ 1-4 घंटे की नौकरी करनी होगी. नौकरी की अच्छाई ये भी है कि इसमें फ्रीलांसिंग की सुविधा है. आपको किसी एक कॉन्ट्रैक्ट या बॉन्ड में नहीं बंधना है. वो बात अलग है कि आपको इसके लिए अच्छी-खासी पेमेंट दी जा रही है.

बाथरूम से करनी होगी नौकरी
अक्सर आपने देखा होगा कि नौकरी करने के लिए दफ्तर जाना होता है या फिर घर पर ही घंटों तक ऑफिस का काम करना पड़ता है. Bathroom Deal नाम की कंपनी की ओर से ऐसी नौकरी ऑफर की जा रही है, जिसमें बाथरूम से नौकरी करनी है. आपको बाथटब में कंपनी के बजट फ्रेंडली प्रोडक्ट यूज़ करने होंगे और इसका फीडबैक देना होगा. कंपनी की बाथरूम एक्सपर्ट वॉरेन किनलोच का कहना है बाथरूम क्वालिटी एश्योरेंस टेस्टर के फीडबैक के ज़रिये कंपनी अपने ग्राहकों को और भी ज्यादा कॉन्फिडेंस से अच्छे प्रोडक्ट डिलीवर कर सकेगी.

कैसे करनी है नौकरी?
इस नौकरी के लिए एप्लाई करने वाले की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए. कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद फॉर्म के कुछ सवालों का जवाब देकर आप एप्लाई कर सकते हैं. नौकरी अपने घर से ही करनी है, हालांकि महीने में एक बार कंपनी के प्रोफेशनल्स आकर आपके नहाने के सामान को बदलेंगे. आपको इस काम के लिए महीने में 40 हजार रुपये रुपये दिए जाएंगे. इसके लिए हफ्ते में 1-4 घंटे यानि मिनिमम 35 मिनट रोज़ाना नहाना होगा. इस दौरान आप टीवी देख सकते हैं या फिर कुछ और मनपसंद काम कर सकते हैं.

Back to top button