4 जून राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

download (5)मेष- हर्ष आनंद से समय बीतेगा। घर में प्रियजनों और परिजनों की आवक बढ़ेगी। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। इच्छित भेंट प्राप्त हो सकती है। रहन सहन संवार पर रहेगा। दिन श्रेष्ठ।

वृष- स्वास्थ्य में सुधार और व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। सृजन और स्मरण को बल मिलेगा। दाम्पत्य में सहजता और अनुकूलता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ। पूछपरख बढ़ेगी।

मिथुन- शुभ कार्यों में खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दान धर्म और दिखावे में रुचि ले सकते हैं। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। कला कौशल को बल मिलेगा।

कर्क- कार्य व्यापार में तेजी आएगी। लाभप्रद समझौते होंगे। टर्न ओवर बढ़ाने पर जोर दें। अवसरों का लाभ उठाएं। सौदेबाजी में सफलता। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

सिंह- श्रेष्ठ प्रयासों में तेजी लाने का समय है। सभी का समर्थन हासिल होगा। प्रशासनिक कार्य बनेंगे। पैतृक पक्ष से लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा के अनुरूप व्यवहार रखें। दिन मान सम्मान बढ़ाने वाला।

कन्या- भाग्य की प्रबलता से चहुंओर बेहतर कर दिखा सकते हैं। पुण्यार्जन में रुचि लेंगे। धर्म और आस्था को बल मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में आगे रहेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है।

तुला- आशु विश्वासी होने से बचें। अपरिचितों से संबंध बढ़ाने में सावधानी बरतें। खानपान का ध्यान रखें और सेहत के मामले नजरअंदाज न करें। दिन अप्रत्याशित। परिजनों का सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक- दाम्पत्य में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। साथी उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर सकता है। घनिष्ठ मित्रों से भेंट संभव है। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। दिन श्रेष्ठ।

धनु- नौकरीपेश और पेशेवर बेहतर करते रहेंगे। स्वतंत्र कारोबारियों को सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। तेज धूप से बचें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। उधार के लेन देने से बचें। दिन सामान्य।

मकर- मित्रों और प्रियजनों के साथ आनंद से रहेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। बौद्धिक मामले बनेंगे। संतान से शुभ समाचार संभव। दिन प्रेम में सफलता देने वाला। सुबह जल्दी उठने की आदत बढ़ाएं। ।

कुंभ- घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। सभी के साथ सुखपूर्वक रहेंगे। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। कामकाज में सहजता रहेगी। संसाधन बढ़ेंगे। दिन शुभ।

मीन- महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक एवं वाणिज्यिक मामलों में गति आएगी। बंधुओं का सहयोग रहेगा। उच्च मनोबल का लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र प्रभावी रहेगा। दिन उत्तम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button