जूनियर इंजीनियर के 4000+ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आज जूनियर इंजीनियर (JE) मेन्स 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

आपको बता दें की इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर के कुल 4016 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रूपये के  आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई या एसबीआई ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है। 

UPSSSC JE Mains 2024: शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ सिविल अभियंत्रण में डिप्लोमा/ सिविल या ग्रामीण अभियंत्रण में डिप्लोमा आदि प्राप्त होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड होना आवश्यक है। 

UPSSSC JE Mains 2024: आयु सीमा

अधिसूचना के अनुसार, यूपीएसएसएससी जेई भर्ती 2024 के लिए पात्र होने के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

UPSSSC JE Mains 2024: चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में चयन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा में किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट का तैयार किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों का नाम अंतिम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। 

UPSSSC JE Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in.) पर जाएं।
अब “विज्ञापन” टैब पर क्लिक करें।
यूपीएसएसएससी जेई भर्ती 2024 ऑनलाइन पंजीकरण पृष्ठ खुल जाएगा।
यूपीएसएसएससी जेई भर्ती के लिए “आवेदन पत्र” बटन पर क्लिक करें।
प्राथमिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2023 के अनुसार आवश्यक सभी व्यक्तिगत और अन्य विवरण भरें।आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
निर्धारित प्रारूप में नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें ।
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

Back to top button