4 जुलाई को अधिसूचना, 5 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान : चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन नतीजे भी आएंगे।

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: साबरमती आश्रम की 100वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में पहुंचे
इसके लिए 4 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी जबकि नामांकन आखिरी तारीख 18 जुलाई हैं वहीं 21 जुलाई तक आवेदन वापिस लिए जा सकते हैं। बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। वह दो बार से इस पद पर हैं।
राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और नामांकित सदस्य उपराष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति भी होता है। इस समय दोनों सदनों की कुल सदस्य संख्या 790 है लेकिन कुछ सीट रिक्त हैं।





