37वीं नेशनल गेम्स: फाइनल में पहुंची हरियाणा महिला हॉकी टीम, मध्यप्रदेश से होगा मुकाबला

हरियाणा महिला हॉकी टीम ने 37वीं नेशनल गेम्स गोवा के सेमीफाइनल में पंजाब को हराकर फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह फाइनल मैच बुधवार को होना है। जिसमें हरियाणा के सामने मध्य प्रदेश की टीम होगी। 37वीं नेशनल इस प्रतियोगिता में देश के 10 राज्यों की टीम मैदान में थी।

जिसमें हरियाणा- उड़ीसा- पश्चिम बंगाल- तमिलनाडु- मध्य प्रदेश- पंजाब- महाराष्ट्र- कर्नाटक झारखंड और गोवा की महिला हॉकी टीम में शामिल थी। 30 तारीख को शुरू हुई प्रतियोगिता का मंगलवार को आखिरी मैच है। हरियाणा की टीम ने सोमवार को पंजाब की महिला हॉकी टीम को 4-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। हरियाणा टीम ने अब तक अपने पुल के सभी पांचों मैच जीते हैं। हरियाणा महिला टीम के कोच आजाद मलिक ने यह जानकारी दी है।

महिला हॉकी टीम की कड़ी मेहनत और सूझ-बुझ के चलते लगातार यह टीम मुकाम हासिल कर रही है। मैनेजर मीनाक्षी- कोच आजाद मलिक- महासचिव सुनील मलिक के सहयोग- कुशल मार्गदर्शन- सटीक कूट नीति के कारण लगातार हर कदम पर हरियाणा प्रदेश की यह बेटियों की टीम किले बुलंद कर रही है। इस टीम में पानीपत की एक बेटी मुदिता जागलान भी शामिल है। जिसने अपनी दक्षता और क्षमता को हर मौके पर प्रमाणित किया है। स्कूल टाइम समय के दौरान से ही हॉकी खेलने की शौकीन मुदिता शुरू से ही एक बेहतर खिलाड़ी रही है।

लगातार मुकाम हासिल करने के कारण ही वह आज रेलवे विभाग के कर्मचारी है। बावजूद इसके वह खेल के प्रति अपनी रुचि को कम नहीं कर पाई और आज भी वह इस शोंक को जिंदा रखे हुए हैं। मुदिता के पिता नरेंद्र सिंह जागलान दिल्ली पुलिस में कर्मचारी हैं। बचपन से ही पिता ने बेटी को बेटों की तरह सामाजिक सूझबूझ देते हुए आगे बढ़ाया। जिसके परिणामस्वरुप ही आज मुदिता लगातार कदम आगे बढ़ा रही है। मुदिता जागलान अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता नरेंद्र सिंह को देती हैं।

Back to top button