35 की उम्र में मार्गोट रोबी ने हॉटनेस से मचाई तबाही, 100 कैरेट का डायमंड नेकलेस बना हाइलट

हॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेत्री मार्गोट रोबी का नाम शामिल होता। बॉर्बी और बर्ड्स ऑफ प्रे जैसी फिल्मों से फैंस के दिलों खास जगह बनाने वालीं मार्गोट आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

हाल ही में मार्गोट रोबी ने अपने किलर लुक्स से आने वाली फिल्म वर्थरिंग हाइट्स (Wuthering Heights) के पेरिस प्रीमियर के दौरान चार चांद लगाए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इसके अलावा मार्गोट का 100 कैरेट वाला डायमंड नेकलेस भी हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

100 कैरेट का डायमंड नेकलेस
हाल ही में पेरिस में वर्थरिंग हाइट्स का प्रीमियर इवेंट रखा गया। जिसमें हॉलीवुड सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की।

लेकिन इसमें अगर सबसे अधिक ध्यान किसी ने खींचा तो वह वर्थरिंग हाइट्स की लीड एक्ट्रेस मार्गोट रोबी रहीं। पेरिस प्रीमियर के रेड कारपेट पर मार्गोट एक रेड वेलवेट कलर के क्रॉससेट गाउन में नजर आईं।

इस आउटफिट में हॉलीवुड अभिनेत्री का लुक काफी कमाल का लगा और उनकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैंस उनके इस किलर लुक को देखकर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं मार्गोट रोबी के इस लुक में उनका 100 कैरेट वाला डायमंड नेकलेस ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इससे पहले मार्गोट 400 साल पुराने ताजमहल नेकलेस को लेकर भी लाइमलाइट में रह चुकी हैं।

कब रिलीज होगी वर्थरिंग हाइट्स
मार्गोट रोबी आने वाले समय में फिल्म वर्थरिंग हाइट्स में नजर आने वालीं हैं। इस मूवी के प्रमोशन में एक्ट्रेस काफी बिजी चल रही हैं। इस अपकमिंग रोमांटिक फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता जैकब एलोर्डी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। निर्देशक एमराल्ड फेनेल के निर्देशन में बनने वाली वर्थरिंग हाइट्स को 13 फरवरी वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि मार्गोट की यह फिल्म लेखक एमिली ब्रोंटे के 1847 के नोवल वुथरिंग हाइट्स से प्रेरित है।

Back to top button