31 मार्च दिन शुक्रवार पंचांग: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन किसकी चमकेगी किस्मत

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो 31 मार्च दिन शुक्रवार

31 मार्च दिन शुक्रवार पंचांग: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन किसकी चमकेगी किस्मतऋतु- बसंत
मास-चैत्र
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-05:51
सूर्यास्त:-06:09
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
10:30से 12:00 तक
तिथि-चतुर्थी
पक्ष-शुक्ल
दिसाशूल-पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

(क, की,कू,चे, चो,ला,ली, अ)
?मेष राशि – मेष राशि के लोगों को धन प्राप्ति में थोड़ी बहुत दिक्कत बनी रहेगी लेकिन चिंता न करें आपको कष्ट नहीं होंगे । खर्चे सेहत पर करने होंगे और कुछ इन्वेसमेंट प्रोपर्टी पर नजर आता है आपको धन लाभ के लिये थोड़ी कोशिश करनी होगी । धन प्राप्ति मन्त्र का पाठ पूर्व की ओर मुंह करके 24 बार रोज करें ।

सुझाव:- आज आप भूखे व्यक्ति को भोजन करायें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

(व, वी,वि,ई,उ,ए, ओ,अ, वो)
?वृष राशि – वृष राशि वालों के जीवनसाथी को भारी धन लाभ और राज्य लक्ष्मी की प्राप्ति होगी और इसका फायदा आपको भी होगा । सुरक्षित रास्तों से आमदनी बढ़ेगी, आपको माता की कृपा प्राप्त है । धन प्राप्ति मन्त्र का पाठ 21 बार रोज करें ।

सुझाव:- आज वृद्धों की सेवा करें विशेष लाभ हो सकता है।

शुभ रंग – लाल।
( का,की,को, घ,छ, के, को, ह)
?मिथुन राशि :- मिथुन राशि वाले अपने खर्च कम करें तभी धन बचेगा और घर में धन संपदा बढ़ेगी । आर्थिक फैसलों के मामलों में इष्ट मित्रो से सलाह करना बेहतर होगा, जल्दबाजी में कोई भी काम नुकसानदायक हो सकता है । इसलिये सावधान रहें । धन प्राप्ति मन्त्र का 21 बार जप ईशान दिशा की ओर मुंह करके रोज करें ।

सुझाव:– आज आप मंदिर में लाल पुष्प चढाएं हितकर होगा।

शुभ रंग – श्वेत।
(ही, हे, हू, हो, डा, डी ,डू, डे, डो)
?कर्क राशि :- कर्क राशि वालों को ननिहाल से मदद मिलेगी लेकिन आप अपना financial बजट बना लें तो आपके लिये  बेहतर होगा । इससे आप अपने खर्चों में भी कटौती कर सकते हैं । प्रतिदिन आमदनी लगातार घटेगी । अचानक धन हानि होने की संभावना है । नियमित मां की आराधना करें फायदा होगा । धन प्राप्ति मन्त्र को 51 बार रोज पढ़ें ।

सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।
(म, मी, मू, में, मो, टा, टी ,टू, टे)
?सिंह राशि :- सिंह राशि के लोगों को पराक्रम से संपत्ति प्राप्त होगी । आने वाले छ: महीने में भूमि, भवन और वाहन प्राप्त करने का प्रबल योग है । आप के लिये संयम बरतना और आमदनी को संयोजित करना उचित होगा । धन प्राप्ति मन्त्र का पाठ 27 बार रोज करें ।

सुझाव:- आज आप जौ का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।
(प,पा,ष, पू, म, ठ,पे, पो)
??कन्या राशि :- एक तू ही है भगवान भाई ,तुझे माता की कृपा का धन मिल रहा है । हालांकि पैसा हाथ का मैल है लेकिन ये मैल लगातार इकठ्ठा हो जायेगा । आने वाले समय में जमीन या वाहन खरीदने का योग है । धन प्राप्ति मन्त्र का जप उत्तर दिशा की ओर मुंह करके 54 बार करें ।

सुझाव:- आज आप बजरंगबली की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग:-बादामी
(रा, री, रु, रे, रो, ता, तू ,ते,)
तुला राशि :- इस राशि वाले बेकार के खर्चों से बचे, अपने खर्चों को कंट्रोल करें इसी में आपकी भलाई है । अचानक होने वाले खर्च जमा पूंजी पर असर डाल सकते हैं …अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कीजिये …माँ की स्तुति जरुर काम आयेगी । धन प्राप्ति मन्त्र का पाठ 28 बार रोज करें ।

सुझाव:- आज आप चावल का दान करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।
(न, नी, ने, नू, या, यी, यो)
?वृश्चिक राशि :- वृश्चिक राशि वालों के खर्चे बढ़े रहेंगे हालाकि कोई भी खर्च फालतू नहीं होगा । धन के आभाव में कोई काम नहीं रुकेगा सभी काम आराम से पूरे होंगे । मां की आराधना करने से धन की प्राप्ति होगी । जीवन साथी के सहयोग से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा । रोज धन प्राप्ति मन्त्र 41 बार पढने से लाभ होगा ।

सुझाव:- आज आप अपने पास एक पीला पुष्प रखें लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(ये, यो, भा, भी,भू, ध, ढ, भे)
?धनु राशि :- धनु राशि वालों को भारी धन लाभ का योग है । अचानक कहीं से ढेर सारा धन प्राप्त होने वाला है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी । जो खर्चे होंगे उनका सम्बन्ध खुशी और निर्माण से होगा । माता के दर्शन से फायदा होगा । धन प्राप्ति मन्त्र को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके 25 बार रोज पढ़ें ।

सुझाव:- आज आप किसी देवालय मे जाकर इत्र चढ़ायें शुभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(जा, जी, जू, जे, जो, खी, खू, ख़े, )
?मकर राशि :- मकर राशि वालों के जीवन में थोड़ा संघर्ष है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है । कोशिश करने से हर संघर्ष का परिणाम सुखद होगा । मकर राशि वालों के लिये देवी का सन्देश है कि वो मेहनत करें । मेहनत करने से सभी मनोकामनायें पूरी होंगी । धन प्राप्ति मन्त्र को रोज 33 बार जरुर पढ़ें ।

सुझाव:- आज आप शिव जी की आराधना करें मंगल होगा।

शुभ रंग- भूरा।

(ग, गू, गी, सा, सी,सू,शे, षो)
?कुम्भ राशि :- कुम्भ राशि वालों को राज्य से आमदनी होगी । प्रमोशन और increment के जरिये income बढ़ेगी । थोड़ी मेहनत करने से सफलता जरुर हासिल होगी, माँ की कृपा आप पर लगातार बनी रहेगी । उत्तर की ओर मुंह करके 32 बार रोज धन प्राप्ति मन्त्र पढ़ें ।

सुझाव:- आज आप गणेश जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें शुभ होगा।

शुभ रंग- धानी।

(द, दी, दू,थ, झा, दे, , दो,चा, ची)
?मीन राशि :- मीन राशि वालों किस्मत से धन का छिका टूटने वाला है लेकिन थोड़ा सतर्क रहें छोटी सी गलती बड़ी समस्या बन सकती है । भाग्य आपके साथ है लेकिन अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें आज की बचत कल काम आयेगी । जीवन में गुणात्मक परिवर्तन आयेगा । धन प्राप्ति मन्त्र को 27 बार रोज पढ़ें ।

सुझाव:- आज आप किसी देवालय में नारियल चढाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज चैत्र माह शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि है।
2 आज वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

बिबसहुँ जासु नाम नर कहहीं।
जनम अनेक रचित अघ दहहीं।।

अर्थ:-यदि कोई विवस हो कर भी भगवान श्री राम का नाम ले तो उस जीव के अनेक जन्मों के पाप तुरन्त भस्म हो जाते है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

Back to top button