30 हजार की भीड़ में खोया बच्चा, Sonu Nigam ने कॉन्सर्ट में बनाया ‘Lost Kid Anthem’

‘बॉर्डर 2’ (Border 2) सिंगर सोनू निगम ने कुछ ऐसा किया, जिसने हुबली (कर्नाटक) में मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस का दिल जीत लिया है।

उन्होंने हाल ही में 30,000 (तीस हजार) के क्राउड के बीच में एक खोए बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाया। हालांकि, इस बीच सिंगर ने लाइव कॉन्सर्ट में पैसे खर्च करके उनका परफॉर्मेंस देखने आई ऑडियंस को भी बोर नहीं होने दिया। सोनू निगम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो रहा है कि यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

सोनू निगम की वजह से मिला क्राउड में खोया बच्चा
सोनू निगम ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ भीड़ में खोया एक बच्चा भी स्टेज पर है। माता-पिता से बिछड़े इस बच्चे का नाम ‘श्री श्री’ था, जो काफी डरा-सहमा था। सिंगर सोनू निगम इस वायरल वीडियो में बच्चे का हाथ थामकर उसको कम्फर्ट करते हुए दिखाई दिए। बच्चे को शांत करने के लिए, सोनू निगम ने सीधे बोलकर नहीं, बल्कि गीत गाकर माता-पिता को उनके खोए बच्चे के बारे में इन्फॉर्म किया।

जब क्राउड में सोनू निगम खोए बच्चे के माता-पिता को ढूंढ रहे थे, तो उन्होंने उसे म्यूजिकल मोमेंट बनाते हुए कहा, “श्री साई आ जाओ, मम्मी-पापा इसको ले जाओ… इसके मम्मी-पापा खो गए हैं, जल्दी आके इसको ले जाएं।” लड़के की नर्वसनेस को दूर करते हुए उन्होंने कहा, “पापा-मम्मी तुम्हारे बिना मस्ती कर रहे हैं।” बच्चे ने मासूमियत भरे अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “पापा नहीं हैं।” सोनू निगम ने पूछा, “पापा-मम्मी नहीं, तो कौन आया है? हम किसको ढूंढ रहे हैं?” लड़के ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “चाचू।” सोनू निगम ने फिर प्लेफुल अंदाज में गाना गाकर उसके चाचू को स्टेज पर बुलाया।

यूजर्स बोले आपने ‘लॉस्ट किड एंथम’ बना दिया
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू निगम ने लिखा, “श्री श्री (लड़के का नाम) हुबली में तीस हजार के क्राउड के बीच खो जाने की वजह से काफी डरा हुआ और नर्वस था। हालांकि, मुझे ढूंढने के बाद अब वह उतना डरा हुआ नहीं है।” हुबली में मौजूद ऑडियंस को भी सिंगर का गायिकी के साथ खोए हुए बच्चे को उनके पैरेंट से मिलवाने का ये तरीका पसंद आया।

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “अब यह खोए बच्चों का एंथम बन चुका है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “सोनू निगम ने बच्चे को उसके पैरेंट्स से भी मिलवा दिया और ऑडियंस का एक मिनट भी वेस्ट नहीं होने दिया।” सोनू निगम की मेहनत रंग लाई और खोया बच्चा अपने बिछड़े चाचा से मिल लिया।

Back to top button