30 हजार सैलरी वाली आई नौकरी, जल्द कीजिये आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने कॉन्ट्रेक्ट इंजीनियर के 11 पदों पर आवेदन मंगाए हैं, जिनमें कॉन्ट्रेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स एंडकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), कॉन्ट्रेक्ट इंजीनियर (मैकेनिकलइंजीनियरिंग) और कॉन्ट्रेक्ट इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंगऔर एमसीए) के पदों को भर जाएगा।
30 हजार सैलरी
निर्धारित पदों के अनुसारशैक्षणिक योग्यता के तौर पर बीई/ बीटेक/ एमसीए की डिग्री की मांग की गई है। इन पदों पर आयु सीमा के तौर पर 26 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 01 अगस्त, 2016 केआधार पर की जाएगी। इन पदों पर वेतनमान के तौर पर 21,000रुपये से 30,000 (पदानुसार) प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

मेल के माध्यम से होगा आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट सेआवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें।पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र में निर्धारित स्‍थान पर फोटो कोलगाकर पूर्ण करें और उसे स्कैन कर ‘[email protected]’ परमेल करें।

यह भी पढ़े: भारतीय वायु सेना में आई वैकेंसी के लिए 29 जून तक होगें आवेदन

इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी।इस अनुबंध के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंगट्रेड के अंतर्गत चुने गए लोगों को पांच साल के लिए और अन्य ट्रेडके अंतर्गत चयनित लोगों के साथ एक वर्ष के लिए अनुबंध कियाजाएगा।

निर्धारित पदो पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा औरसाक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार 15 सितंबर, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। विज्ञप्ति से संबंधित जानकारी केलिए www.bel-india.com पर लॉग इन करें।

Back to top button