30 नवंबर को लॉन्च हो सकता है OnePlus 6T का थंडर पर्पल वेरिएंट…

चीनी कंपनी वनप्लस ने हाल ही में साल से दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टपोन OnePlus 6T को लॉन्च किया था। OnePlus 6 की तरह नए वनप्लस 6टी स्मार्टफोन को मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक रंग में उतारा गया है। टेक जगत के मुताबिक, वनप्लस अब जल्द ही एक और नया रंग वाला वेरियंट लॉन्च कर सकता है।30 नवंबर को लॉन्च हो सकता है OnePlus 6T का थंडर पर्पल वेरिएंट...

इंटरनेट पर लीक हुई जानकारियां के मुताबिक, OnePlus 6T के थंडर पर्पल वेरिएंट पर काम चल रहा है और इसे महीने के आखिर तक पेश किया जाएगा, लेकिन सीमित संख्या में। जानकारी के मुताबिक, जर्मनी में इस कलर वेरिएंट की बिक्री 30 नवंबर 2018 से शुरू हो सकती है। इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है और इसकी कीमत 579 यूरो (करीब 48,300 रुपये) है। यही दाम बाकी दो कलर वेरिएंट का भी है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि इस वेरियंट की कीमत वनपप्लस 6टी के बराबर होगी या उससे ज्यादा और कम हो सकती है। 

Back to top button