3 अगस्त दिन गुरुवार का पंचांग: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारों की चाल

◆आज का पंचांग◆
आज का दिन मंगल मय हो 3 अगस्त दिन गुरुवार
ऋतु- वर्षा
मास-श्रावण
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-05:25
सूर्यास्त:-06: 35
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
01:30से 03:00 तक
तिथि-एकादशी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- दक्षिण
।।आज का राशिफल।।
(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा।व्यवसाय उत्तमहोगा।
सुझाव:- आज आप भगवान शिव पार्वती का पूजन करें लाभ होगा।
शुभ रंग:-लाल।
(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप के सोचे हुवे सारे कार्य सिद्ध होंगे। जीवनसाथी आपके प्रति वफादार रहेगा।आर्थिक स्थिति सुदृढ़।जीवन साथी का सयोगमिलेगा।
सुझाव:- आज आप सिद्धि कुंजिका स्त्रोत्र द्वारा माँ का पूजन करे।
शुभ रंग :- पीला
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आप किसी आयोजन में नेतृत्व क्षमता के गुणों का प्रदर्शन करेंगे।मांगलिक वातावरण का आगमन हो सकता है।
सुझाव:- आज आप भगवान कार्तिकेय का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग -सुनहला
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आप का दिन बहुत सुखमय बीतेगा। मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। सुझाव:- आज आप पीले फल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी।
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आप व्यावसायिक योजनाओं को तेजी के साथ क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे।आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप देवालय में प्रसाद बांटें लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया।
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप अपने लक्ष्यों को साकार करने में सफल हो सकते है।भावुकतावश कोई निर्णय न लें।
सुझाव:-आज आप राम जी का स्मरण करके कोई कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा।
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला:- आज आपकी समझदारी एवं सुस्पष्ट सोच के कारण आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है।दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।
सुझाव:- आज आप कमलपुष्प द्वारा माँ लक्ष्मी की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आप सामने आये हुए अवसरों का लाभ उठाने में सफल हो सकते हैं।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप भगवान शिव को इत्र लगाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला।
(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आप बड़ी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
सुझाव:- आज आप लघु महामृत्युन्जय का जाप करें लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।
(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपके व्यावसायिक स्थितियों में सुधार आ सकता है।जमीन जायदाद से संबंधित विवादों का समाधान होगा।
सुझाव:- आज आप भगवान अर्धनारीश्वर की उपासना करें लाभ होगा।
शुभ रंग- बैगनी।
(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।संतान के दायित्व की पूर्ति होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें लाभ होगा।
शुभ रंग- चॉकलेटी।
(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला।
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज श्रावण माह शुक्लपक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज पुत्रदा एकादशी व्रत है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
स्याम गौर सुंदर दोउ जोरी।
निरखहिं छबि जननी तृन तोरी
अर्थ:- राम ,लक्ष्मण भरत, शत्रुघ्न दोनों जोड़ी श्याम गौर है।
माताएँ इन चारो राजकुमारों को देखती है तो तिनका तोड़ती है मतलब की कहिं इनको हमारी नजर न लगे।
।।आप सब का मंगल हो ।।
।।इति शुभम् ।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252