3 साल की लड़की के पेट से आर-पार हो गया सरिया, 100 KM सफर कर मिला इलाज

मुरैना/ग्वालियर. 3 साल की अनन्या। शाम 4:30 बजे निर्माणाधीन घर की छत पर सरिया लेकर खेल रही थी। अचानक पैर फिसला और सीढ़ियों से नीचे गिरी। वही सरिया उसके पेट में आरपार हो गया। जिसने देखा, उसके होश उड़ गए।
3 साल की लड़की के पेट से आर-पार हो गया सरिया, 100 KM सफर कर मिला इलाज
 

ये भी पढ़े: फादर्स डे पर बेटे ने पिता की काटी गर्दन, बहू के साथ बने थे ससुर के अवैध संबंध

आनन-फानन परिजन 4 घंटे में 100 किमी का सफर कर ग्वालियर पहुंचे। दर्द बेतहाशा था लेकिन मासूम अनन्या का हौसला भी उससे कम नहीं था। रात 9 बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू किया, जो पौने 11 बजे तक चला। अाखिर हौसले के आगे दर्द हार गया। डॉक्टरों का कहना है कि अनन्या अब खतरे से बाहर है। उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

 
 
 
Back to top button