29 मई राशिफल:जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

मेष- लाभ के अवसरों को बल मिलेगा। प्रतिभा और अनुशासन के संयोजन से उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्य विस्तार की योजनाओं को पर ध्यान देंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
वृष- कार्य व्यापार में रुचि बढ़ेगी। प्रतिष्ठा और प्रतिभा बढ़त पर रहेंगे। परिवार में स्नेह और विश्वास बढ़ेगा। लेन देन में सतर्कता रखें। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। दिन श्रेष्ठ।
मिथुन- भाग्य की प्रबलता और प्रतिभा प्रदर्शन से अपेक्षा से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। शिक्षा और प्रेम पक्ष बेहतर होंगे। सूचना और संपर्क पक्ष मजबूत होगा।
कर्क- महत्वपूर्ण चर्चाओं में प्रभावी ढंग से अपनी बात रखें। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। गुप्त दान में रुचि रहेगी। दिन सामान्य फलकारक। कम बोलें और सेहत का ध्यान रखें।
सिंह- दाम्पत्य में त्याग और प्रेम बढ़ेगा। धर्म संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की सोच रहेगी। साझेदारी पर जोर देंगे। दिन उत्तम फलकारक। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
कन्या- कर्म प्रधान बनने का प्रयास करें। सफलता का प्रतिशत श्रम की तुलना में सीमित रह सकता है। दिखावे से दूर रहें। विपक्ष सक्रिय होगा। आकस्मिकता बढ़ सकती है। दिन सामान्य शुभ।
तुला- मित्रों का साथ हर्ष उत्साह बढ़ाएगा। परिवार में आनंद छाया रहेगा। मिलकर शुभ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। साझेदारी को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। प्रतियोगिता में बेहतर रहेंगे।
वृश्चिक- अपनों की नादानियों में भी सहज रहना सीखें। दिखावा करने वालों से दूरी बढ़ाएं। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़ों का सानिध्य हितकर रहेगा। दिन सामान्य से शुभफल कारक।
धनु- आवश्यक कार्यों में तेजी बनाए रखें। विनम्रता और विवेक के साथ आगे बढ़ें। सुख संसाधन बने रहेंगे। दिन सामान्य फलकारक। संपर्क बेहतर बना रहेगा। बंधुत्व भाव को बल मिलेगा।
मकर- उत्साहित रहेंगे और रखेंगे। परिजनों और शुभचिंतकों की मदद बनी रहेगी। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल होने के अवसर बनेंगे। दिन उत्तम फलकारक। सरप्राइज मिल सकती है।
कुंभ- प्रभाव एवं पूछपरख बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। सृजनात्मक कार्यों में मन लगेगा। प्रयासों को समर्थन मिलेगा। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मीन- रिश्तेदारों को समय दे सकते हैं। उत्सव आयोजन से जुड़ने की संभावना है। दान धर्म और दिखावे पर जोर रहेगा। दिन खर्च औ निवेश को बढ़ाने वाला। मौसमी सावधानियां बरतें।