27 लोगों के शरीर में आया कोरोना और बिना दवाई खाए ठीक भी हो गए, जानिए कैसे

धमतरी । नगर पंचायत नगरी में एक दिन में 34 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया था, लेकिन दूसरे दिन संक्रमित 29 मरीजों के रिपोर्ट निगेटिव आने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग की मानें, तो ये सभी 29 मरीजों ने कोरोना संक्रमित होने के बाद भी न दवाई ली है, न ही कोई उपचार कराया है, फिर भी ठीक हो गए। शरीर में कोरोना वायरस आया और सप्ताहभर के भीतर बिना उपचार के निकल भी गए। यही वजह है कि एक साथ 29 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
ये भी पढ़ें- संसद सत्र से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी, सांसद पूछ सकेंगे लिखित सवाल
नगर पंचायत नगरी में 25 व 26 अगस्त को 29 संदेहियों की कोरोना जांच आरटीपीसीआर से की गई थी। सभी की रिपोर्ट दो सितंबर बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आ गई। जबकि एक भी मरीज के शरीर में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं था। स्वास्थ्य विभाग ने दो सितंबर को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन पर रहने को कहा था। तीन सितंबर गुरूवार को सुबह पॉजिटिव आने वाले 29 मरीजों की रैपिड एंटीजन से कोरोना जांच करने किट पहनाकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी लाए गए। 27 संक्रमितों की पुन: जांच की गई, जिसमें से सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया है। दो संक्रमितों का उपचार किन्हीं कारणवश नहीं हुआ है। चार सितंबर को शेष दो संक्रमितों का टेस्ट किया जाएगा। निगेटिव आने वाले सभी 27 लोगों को एक सप्ताह के लिए होमआइसोलेशन पर रहने के निर्देश दिए गए है।
ये भी पढ़ें- विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज‘ की बनेगी सीक्वल, मेकर्स ने की घोषणा
कोरोना से दो की मौत
सीएमएचओ डॉ डीके तुर्रे ने बताया कि तीन सितंबर गुरूवार को कोरोना से जिले में दो लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक मृतक नगरी क्षेत्र का है। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र नगरी में ग्राम सांकरा के 60 वर्षीय बुजुर्ग सर्दी खासी व अन्य बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती था। उपचार में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए धमतरी कोविड अस्पताल लाने की तैयारी चल रही थी कि मौत हो गई। उनके मौत के बाद नगरी अस्पताल में लोगों की आवाजाही कम कर दिया गया है। साथ ही उस वार्ड को सैनिटाइज किया गया है। दूसरा मरीज धमतरी शहर के मराठापारा निवासी है, जो रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था।
जिले में अब कोरोना मरीज आने के साथ मौत का सिलसिला शुरू हो गई है। दो सितंबर को भी दो लोगों की मौत कोरोना से हुई थी। जिले में अब कोरोना से कुल आठ लोगों की मौत हो गई है। तीन सितंबर गुरूवार को जिले में 20 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें नौ कुरूद ब्लाक के, पांच नगरी ब्लाक के है और छह मरीज गुजरा ब्लाक से है। नगरी ब्लाक के ग्राम सांकरा के दो मरीज है, जो मृतक के संपर्क में आए थे। एक मरीज सारंगपुरी, एक मरीज भोथली और एक मरीज सिरसिदा के है।
दवाई खाए बिना ठीक
सीएमएचओ  धमतरी  ने बताया कि नगर पंचायत नगरी में 27 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव है। इन मरीजों का जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई और दोबारा जांच की गई, तो निगेटिव आ गया। ऐसे में इन्हें दवाई की जरूरत ही नहीं पड़ी। कोरोना शरीर में आया और सप्ताहभर में निकल भी गया।
The post 27 लोगों के शरीर में आया कोरोना और बिना दवाई खाए ठीक भी हो गए, जानिए कैसे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button