27 मौतों से भी नहीं लिया सबक, अमृतसर में लिफाफे में बिक रही अवैध शराब

पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। तरनतारन पुलिस ने सीमा पार से भेजी गई नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 85 किलो हेरोइन के साथ एक ड्रग स्मगलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमरजोत सिंह अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके कब्जे से अलग-अलग जगह से कुल 85 किलो हेरोइन पकड़ी है। हेरोइन (चिट्टे) की इतनी बड़ी खेप पुलिस ने पहली बार पकड़ी है। इस हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपये में है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। डीजीपी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशा तस्कर को एक दिन पहले गिरफ्तार किया था। पहले दिन आरोपी के कब्जे से 5 किलो ड्रग्स बरामद की थी। इसके बाद आरोपी की घर से पुलिस को 40 किलो हेरोइन और मिली, जो उसने वॉशिंग मशीन में छुपा रखी थी। इसके अलावा आरोपी के गांव से भी 40 किलो हेरोइन बरामद हुई है। तीन किस्तों में आरोपी तस्कर से कुल 85 किलो हेरोइन बरामद की है।

डीजीपी ने बताया कि तरनतारन पुलिस एसएसपी अभिमन्यू राणा के नेतृत्व में इंटेलिजेंस ऑपरेशन के तहत आरोपी अमरजोत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के लिंक यूके बेस्ड लाली और पाकिस्तानी तस्करों के साथ हैं। नशा तस्करी का पैसा हवाला के जरिये पाकिस्तानी नशा तस्करों तक पहुंचाया जाता था। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Back to top button