27 साल पुरानी फिल्म ने बचाया था संजय लीला भंसाली का करियर

निर्देशक संजय लीला भंसाली की डेब्यू फिल्म महा फ्लॉप रही थी। इसके बाद उन्होंने एक ऐसी मूवी बनाई, जिसने उनका करियर बचा लिया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी।

हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशकों में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का नाम भी शामिल रहता है। 90 के दशक से लेकर अब तक वह अपनी शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजय लीला भंसाली की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म महा फ्लॉप रही थी और उनके फिल्ममेकिंग करियर पर संकट के बादल मंडराने लगे थे।

फिर संजय लीला भंसाली ने एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई, जिसने उनका करियर बचा लिया था। इस मामले को लेकर हाल ही में निर्देशक ने खुलकर बात की है और उस मूवी का नाम भी बताया है।

इस फिल्म से बचा था करियर
हर बड़े फिल्मकार के करियर में कोई न कोई ऐसी फिल्म होती है, जिससे उन्होंने सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ना शुरू किया होता है। देवदास और पद्मावत फिल्मों को निर्देशक संजय लीला भंसाली साल 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam) को वो फिल्म मानते हैं। संजय ने कहा-

यह मेरे लिए बहुत अहम फिल्म थी। हम दिल दे चुके सनम से पहले मैंने फिल्म खामोशी : द म्यूजिकल बनाई थी। उससे मैंने करियर शुरू होने से पहले ही खत्म कर लिया था। उस फिल्म के बाद मुंबई के लिबर्टी सिनेमा में दर्शकों द्वारा गुस्से में कुर्सियां तोड़ने वाला दृश्य आज भी भयभीत करता है। उसके बाद आते हैं हम दिल दे चुके सनम के प्रीमियर पर वह भी मुंबई के लिबर्टी सिनेमा में ही हुआ था, लेकिन इस बार दर्शकों की प्रतिक्रिया अलग थी।

जब वो फिल्म देखकर थिएटर से बाहर आ रहे थे, तो मैंने चुपके से उनकी बातें सुनी। कोई मुझे पहचान नहीं रहा था और सभी की बातें फिल्म को लेकर सकारात्मक थी। उसके बाद मैंने अपने मन की और ज्यादा फिल्में बना सका। बता दें कि सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन स्टारर हम दिल दे चुके सनम बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक मूवी मानी जाती है।

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म
बतौर निर्देशक इन दिनों संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे मशहूर कलाकार अहम भूमिका में मौजूद हैं। फिल्म की शूटिंग का आधा काम लगभग पूरा हो गया है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में लव एंड वॉर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

Back to top button