बिहार स्टेट पॉवर में 2610 पदों की निकली भर्ती, आवेदन शुल्क 1500 रुपये

बिहार बिजली विभाग में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने 2600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 5 अलग-अलग भर्ती अधिसूचनाएं जारी की हैं। कंपनी द्वारा आज यानी बुधवार, 6 मार्च को जारी इन अधिसूचनाओं के मुताबिक टेक्निशियन ग्रेड-3 के 2000, जूनियर एकाउंट्स क्लर्क के 300, कॉरेस्पॉन्डेंस क्लर्क के 150 पदों समेत कुल 2610 पदों पर भर्ती (Bihar Power Recruitment 2024) की जानी है।

आवेदन 1 अप्रैल से
बिहार स्टेट पॉवर (BSPHCL) द्वारा निकाली गई विभिन्न पदों पर भर्ती (Bihar Power Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, bsphcl.co.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होनी है और उम्मीदवार 30 अप्रैल 2024 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1500 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। आवेदन शुल्क बिहार राज्य की अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए 375 रुपये ही है।

कौन कर सकता है आवेदन?
BSPHCL द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार बिहार स्टेट पॉवर में टेक्निशियन ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आइटीआइ किया होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के SC/ST/EBC/BC उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना (BSPHCL Notification 2024) देखें।

Back to top button