26 अप्रैल दिन बुधवार का पंचांग: जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

◆आज का पञ्चांग◆
।आप सबका मंगल हो. 26 अप्रैल दिन बुधवार।
ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:35
सूर्यास्त:-06:25
राहू काल(अशुभ समय)दोपहर
12:00से 01:30बजे तक
तिथि:-अमावस्या
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-उत्तर
।।आज का राशिफल।।
(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप बेवजह किसी झंझट में पड़ सकते है। रक्तचाप से सावधान रहें। आर्थिक दशा में उतार चढ़वा होने की संभावना बन रही है।
सुझाव:-आज आप मछलियों को आटे की गोली डालें लाभ होगा।
शुभरंग:-श्वेत
( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आप को सोचे हुवे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से थोड़ी समस्या हो सकती है। यात्रा से लाभ की संभावना है।
सुझाव:-आज आप पक्षियों के लिए दाने व जल रखें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-भूरा
(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप को कार्यो में आशानुकूल सफलता मिलने की संभावना है।आज आप किसी जरूरत मंद व्यक्ति की जाने अनजाने में मदत कर सकते है।व्यापार में लाभ होगा।
सुझाव:-आज आप चने की दाल यथा शक्ति किसी ब्राम्हण को दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- क्रीम
( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित होसकता है। कारोबार सामान्य रहेगा।
सुझाव:-आज आप किसी मंदिर में खीरे का दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-बैगनी
( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आपको अपने नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह विवाद से बचें। शेयर में अधिक निवेश उचित नही है।
सुझाव:-आज आप11 छुहारा का मातारानी के मंदिर में भोग लगावें व स्वयं ग्रहण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- आसमानी
(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप का जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है। कुछ घरेलू व कारोबारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।आय पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव:-आज आप भोजपत्र भगवान शिव को राम नाम लिख कर अर्पित करें लाभ होगा।
शुभरंग:- सुनहला
(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप को अपने कार्य मे कठिन परिश्रम के बाद लाभ मिलेगा। किसी विवाद का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आय सामान्य होगी।
सुझाव:- आप आप भगवान कक्षप की उपासना करें लाभ होगा।
शुभरंग:-हरा
(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आप को अनचाहे व्यक्ति से हानि की संभावना बन सकती है।किंतु रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यथ विवाद से बचें।
सुझाव:-आज आप पिले पुष्पों से माता पार्वती की उपासना करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- फिरोजी
( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप का दिन मिश्रित फल देनेवाला होगा।संतान पक्ष पर अतिरिक्त व्यय की संभावना बन सकती है। नए सहयोगी से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज कमल गट्टे का दान किसी लक्ष्मी मंदिर में करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- पीला
(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आप को यात्रा से लाभ होगा।प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। व्यवसाय में बदलाव की संभावना बन रही है।
सुझाव:-आज आप भगवान श्री सीताराम की उपासना करें व मिष्ठान्न का भोग प्रसाद वितरण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-नीला
( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप से पारमार्थिक कार्यों का सम्पादन होगा। व्यक्ति विशेष से कार्यों में प्रगति होगी। अकस्मात यात्रा से लाभ हो सकता है।
सुझाव:-आज आप गुलाब के पुष्पों से भगवान लक्ष्मी नारायण की उपासना करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी
(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप की परिवार के प्रति मधुरता आएगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य का संपादन होगा। स्कूल या नौकरी से लाभ मिलेगा। आय उत्तम होगा।
सुझाव:-आज धतूरे के 11 पुष्पों द्वारा शिवोपाशना करेंआपका मंगल होगा।
शुभरंग:-नारंगी
●आज के दिन का विशेष महत्व●
1 आज वैशाख माह कृष्णपक्ष अमावस्या तिथि है।
2 आज स्नान दान की अमावस्या है। जिसे सतुवा अमावस्या भी कहते है।
★प्रेरणा दाई चौपाई★
बंदऊ प्रथम महीसुर चरना।
मोह जनित संसय सब हारना।।
अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी श्री मानस जी मे गुरु वन्दना के उपरांत प्रथमतः ब्राम्हणों की वन्दना करते हुवे कहते है कि ब्राम्हणों को अनुकूल सम्मान देनेवाला व्यक्ति जीवन मे मोह ( अज्ञान)रूपी संशय से सर्वथा मुक्त होजाता है।”अस्तु ब्राम्हणों का निरादर अपने अविवेक का प्रदर्शन करना ही है।”
◆इति शुभम ◆
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।