25 हज़ार का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

अयोध्या। जिले की थाना पटरंगा पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हज़ार रूपये का इनाम था। इनामी सिकंदर के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई भेजा गया है। सिकंदर के पास से 32 बोर की पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा व सोने के जेवरात और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है ।

जानकारी के मुताबिक़ यह नुठभेड देर रात थाना पटरंगा के आलियाबाद मार्ग पर हुआ है। मुखबिर की सूचना के अनुसार पटरंगा पुलिस ने सिकंदर को गिरफ्तार करने के लिए आलियाबाद मार्ग पर जाल बिछाया। कुछ ही देर में सिकंदर मोटर साइकिल से एक साथी के साथ आता दिखा। पुलिस द्वारा रोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब दिया, जिसमे सिकंदर के पैर में गोली लगी और सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है । उसका एक साथी फरार हो गया।
एसएसपी दीपक कुमार ने इस कामयाबी पर एसओजी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सिकंदर एक शातिर लुटेरा था, जिसकी तलाश कई थाने की पुलिस कर रही थी। देर रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सिकंदर के पैर में गोली लगी और सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है । सिकंदर के पास से सुनार से लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है ।
The post 25 हज़ार का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button