25 मई को जारी होगा CBSE Class 12 का रिजल्ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) संभवत: 24 से 27 मई के बीच 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकती है.
दरअसल बोर्ड अपने रिजल्ट्स की घोषणा बिल्कुल समय पर करना चाहता है, ताकि छात्रों को कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने में देरी न हो.
HT में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 12वीं के रिजल्ट कह घोषणा 25 मई को की जा सकती है. CBSE अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है कि रिजल्ट आने में देरी न हो और छात्रों को एडमिशन में किसी समस्या का सामना न करना पड़े. अगर किसी अज्ञात कारणवश देरी हो भी जाती है तो भी यह मान कर चलें कि 27 मई से ज्यादा देर नहीं होगी.
WEST BENGAL MADRASAH MADHYAMIK 2017 परीक्षा परिणा हुआ जारी
सूत्रों की मानें तो मार्कशीट पर इस बार ग्रेस मार्क्स भी दिखेंगे.
इस साल 10,98,891 छात्रों ने 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्टर किया, जिसे संसदीय चुनाव के कारण एक सप्ताह के लिए टालना पड़ा था.
परीक्षा देरी से लेने के बावजूद सीबीएसई के अधिकारियों की पूरजोर कोशिश है कि वो रिजल्ट समय पर जारी कर सकें. आमतौर पर परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो जाती हैं और परीक्षा के परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में आ जाते हैं.





